1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट जगत से आई बड़ी खबर, ED ने रैना और धवन की 11.14 करोड़ रुपये की संपत्ति की अटैच

क्रिकेट जगत से आई बड़ी खबर, ED ने रैना और धवन की 11.14 करोड़ रुपये की संपत्ति की अटैच

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Nov 06, 2025 04:02 pm IST,  Updated : Nov 06, 2025 04:36 pm IST

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन को लेकर बड़ी खबर आई है। रैना और धवन की करोड़ों की संपत्ति ED ने अटैच कर ली है।

Suresh Raina and Shikhar Dhawan- India TV Hindi
सुरेश रैना और शिखर धवन Image Source : PTI

Suresh Raina and Shikhar Dhawan: क्रिकेट जगत से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने एक कथित अवैध बेटिंग साइट के ऑपरेशन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व क्रिकेटरों सुरेश रैना और शिखर धवन की 11.14 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच कर ली है। ED के अधिकारियों ने 6 नवंबर को यह जानकारी दी। रैना और धवन के बाद अन्य सेलिब्रिटी पर भी ED की गाज गिर सकती है। शिखर धवन और सुरेश रैना ED के घेरे में उस वक्त आए जब एजेंसी अवैध सट्टेबाजी ऐप्स से जुड़े ऐसे कई मामलों की जांच में जुटी थी। इन ऐप्स पर कई लोगों और निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी करने या भारी कर चोरी का आरोप है। 

करोड़ों की संपत्ति अटैच

सूत्रों ने बताया कि वन एक्स बेट (1xBet) नाम की ऑनलाइन बेटिंग साइट के खिलाफ मामले में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत धवन की 4.5 करोड़ रुपये की एक अचल संपत्ति और रैना के 6.64 करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड को अटैच करने का प्रोविजनल ऑर्डर जारी किया गया है।

फेडरल एजेंसी की जांच में पाया गया है कि दोनों पूर्व क्रिकेटरों ने वन एक्स बेट (1xBet) और उसके सरोगेट्स के प्रमोशन के लिए विदेशी कंपनियों के साथ जानबूझकर एंडोर्समेंट एग्रीमेंट किए थे। इस जांच के तहत ED ने इन दोनों के अलावा युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा जैसे अन्य पूर्व क्रिकेटरों, एक्टर सोनू सूद, उर्वशी रौतेला, पूर्व तृणमूल कांग्रेस सांसद मिमी चक्रवर्ती और बंगाली एक्टर अंकुश हाजरा से भी पूछताछ की है।

सितंबर में हुई थी ED के सामने पेशी

गौरतलब है कि रैना और धवन सितंबर में एक कथित अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुए थे। इस पेशी के दौरान दोनों का अवैध सट्टेबाजी ऐप ‘वन एक्स बेट’ से जुड़ी इस जांच के तहत प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट यानी PMLA के तहत बयान दर्ज किया गया। बता दें, केंद्र सरकार ने कुछ महीने पहले ही एक कानून लाकर वास्तविक धन वाली ऑनलाइन गेमिंग पर बैन लगा दिया था। 

रैना और धवन ने किया सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म को प्रमोट

ED की जांच कई राज्यों की पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर पर आधारित है, जो गैरकानूनी ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म 1xBet से जुड़ी है। जांच में सामने आया है कि 1xBet और उसके “सुरोगेट ब्रांड” जैसे 1xBat, 1xBat Sporting Lines भारत में बिना किसी अनुमति के ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए का प्रचार कर रहे थे। ED के मुताबिक, रैना और धवन ने विदेशी कंपनियों के साथ मिलकर इन प्लेटफॉर्म्स का प्रचार किया और इसके बदले उन्हें विदेशी रास्तों से भुगतान किया गया। ये पैसे गैरकानूनी सट्टेबाजी से कमाए गए थे, जिनकी असली पहचान छिपाने के लिए जटिल लेनदेन किए गए।

1xBet भारत में हजारों फर्जी बैंक खातों के जरिए पैसों का लेनदेन कर रहा था। अब तक 6000 से ज्यादा फर्जी खाते सामने आए हैं। इन खातों के जरिए सट्टेबाजी की रकम को अलग-अलग पेमेंट गेटवे से गुजारकर असली स्रोत छिपाया गया। जांच में पाया गया कि कई पेमेंट गेटवे बिना KYC वेरिफिकेशन के ही व्यापारी (मर्चेंट) जोड़ रहे थे। मनी लॉन्ड्रिंग का कुल ट्रेल ₹1000 करोड़ से ज़्यादा का है।

(PTI Inputs)

यह भी पढ़ें

IND vs AUS: भारत के खिलाफ दो टी20 शतक लगाने वाले धाकड़ खिलाड़ी की वापसी, बचके रहे टीम इंडिया

IND vs AUS: चौथे टी20 मैच से पहले सामने आई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की टेंशन, बताया किस बड़ी चुनौती के लिए हो रहे हैं तैयार

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल