GT vs RR: आईपीएल 2025 का 23वां लीग मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। गुजरात टाइटंस की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर्स में 217 रनों का स्कोर बनाया, जिसमें उनकी तरफ से साई सुदर्शन के बल्ले से 53 गेंदों में 82 रनों की पारी देखने को मिली इसके अलावा जोस बटलर और शाहरुख खान ने 36-36 रनों की पारी खेली। राजस्थान की तरफ से गेंदबाजी में तुषार देशपांडे और महेश तीक्ष्णा 2-2 विकेट लेने में कामयाब रहे। वहीं इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम सिर्फ 159 रनों का स्कोर बनाकर सिमट गई। गुजरात की तरफ से गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन विकेट हासिल किए।
गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच का स्कोर यहां देखें