Friday, February 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जैक क्रॉली की हरकत पर भड़कने के बजाय सपोर्ट में उतरा पूर्व कप्तान, टीम इंडिया को दे डाली नसीहत

जैक क्रॉली की हरकत पर भड़कने के बजाय सपोर्ट में उतरा पूर्व कप्तान, टीम इंडिया को दे डाली नसीहत

Written By: Vanson Soral @VansonSoral Published : Jul 13, 2025 12:50 pm IST, Updated : Jul 13, 2025 01:27 pm IST

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रह तीसरे टेस्ट में तीसरा दिन खत्म होने पहले जमकर ड्रामा देखने को मिला। टीम इंडिया ने जैक क्रॉली के समय बर्बाद करने पर नाराजगी जाहिर की।

IND vs ENG- India TV Hindi
Image Source : GETTY जैक क्रॉली और शुभमन गिल

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे मौजूदा तीसरे टेस्ट में ड्रामा और टकराव का माहौल तीसरे दिन चरम पर पहुंच गया। दिन के खेल के अंतिम क्षणों में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली ने समय बर्बाद करने की रणनीति अपनाई, जिससे भारतीय खेमे में नाराजगी फैल गई। इसी को लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने अब तक की सबसे बेहतरीन टाइम वेस्टिंग रणनीति करार दिया। साथ ही उन्होंने टीम इंडिया की प्रतिक्रिया पर भी बड़ा बयान दिया। 

तीसरे दिन जमकर हुआ ड्रामा

तीसरे दिन भारत ने अपनी पहली पारी में 387 रन बनाए। इसके बाद इंग्लैंड को अंतिम सत्र में बल्लेबाजी करनी थी। नियमों के मुताबिक भारत के पास दो ओवर फेंकने का समय बचा था। मगर जैक क्रॉली ने चोट का बहाना बनाकर, बार-बार क्रीज से हटकर और गेंदबाजी के लिए तैयार खड़े जसप्रीत बुमराह को तीन बार इंतजार कराकर खेल की रफ्तार धीमी कर दी। इसके कारण भारत सिर्फ एक ही ओवर फेंक पाया और इंग्लैंड ने बिना विकेट खोए दो रन बना लिए।

टीम इंडिया को नहीं करनी चाहिए थी शिकायत

भारतीय कप्तान शुभमन गिल समेत पूरी टीम इस रणनीति से बेहद नाराज दिखी और मैदान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन ने ‘बीबीसी टेस्ट मैच स्पेशल पॉडकास्ट’ में इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह समय बर्बाद करने की अब तक की सबसे शानदार मिसाल थी। वह इसे देख मुस्कुरा रहे थे। हां, भारत को इसकी शिकायत नहीं करनी चाहिए क्योंकि उन्होंने भी दूसरे दिन कुछ ऐसा ही किया था। शुभमन गिल की मांसपेशियों में खिंचाव की बात हो या केएल राहुल का मैदान से बाहर होना, दोनों टीमों ने अपनी-अपनी चालें चली हैं।

चौथे दिन पर टिकी निगाहें

माइकल वॉन ने कहा कि ऐसी चीजें टेस्ट क्रिकेट का हिस्सा हैं और यही टेस्ट मैच को दिलचस्प बनाती हैं। उन्होंने कहा कि ये मुकाबला अब रोचक मोड़ पर है। चौथे और पांचवें दिन का खेल रोमांचक होने वाला है। चौथे दिन इंग्लैंड की कोशिश दूसरी पारी में संभलकर खेलते हुए टीम इंडिया को बड़ा लक्ष्य देने की होगी ताकि 5 मैचों की सीरीज में बढ़त हासिल की जा सके। फिलहाल दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। 

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement