India Women vs Pakistan Women: महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा मैदान पर खेला गया जिसमें टीम इंडिया ने मैच को 88 रनों से अपने नाम कर लिया है। इस मैच में पाकिस्तानी महिला टीम की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारतीय महिला टीम की तरफ से बल्लेबाजी में काफी निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें पूरी टीम 50 ओवर्स में 247 रन बनाकर सिमट गई। टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी में हरलीन देओल ने 46 रनों की पारी खेली तो वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष जो अंतिम ओवर्स में बैटिंग करने उतरी थी उन्होंने 20 गेंदों में नाबाद 35 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी में डायना बेग ने 4 जबकि फातिमा सना और सादिया इकबाल ने 2-2 विकेट हासिल किए।
वहीं इस टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी महिला टीम की तरफ से काफी खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें पूरी टीम 43 ओवर्स में 159 रन बनाकर सिमट गई, जिसमें पाकिस्तान की तरफ से सिदरा अमीन ने जरूर 81 रनों की पारी खेलने के साथ अपने टीम को इस मैच में बनाए रखने की कोशिश की। टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा और क्रांति गौड़ ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट हासिल किए।
IND-W vs PAK-W मैच का स्कोर कार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।