1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND-A vs AUS-A: भारतीय टीम ने 2 विकेट से जीता तीसरा वनडे, प्रभसिमरन सिंह ने खेली शतकीय पारी

IND-A vs AUS-A: भारतीय टीम ने 2 विकेट से जीता तीसरा वनडे, प्रभसिमरन सिंह ने खेली शतकीय पारी

 Written By: Govind Singh
 Published : Oct 05, 2025 02:31 pm IST,  Updated : Oct 05, 2025 10:24 pm IST

India-A vs Australia-A: भारतीय-ए टीम और ऑस्ट्रेलिया-ए टीम के बीच खेले गए तीसरे अनऑफिशियल वनडे मैच को टीम इंडिया 2 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही।

shreyas iyer- India TV Hindi
श्रेयस अय्यर Image Source : AP

India-A vs Australia-A: भारतीय-ए टीम और ऑस्ट्रेलियाई-ए टीम के बीच तीन मैचों की अनऑफिशियिल वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले को टीम इंडिया ने 2 विकेट से अपने नाम करने के साथ सीरीज भी 2-1 से जीत ली है। इस मैच में इंडिया ए टीम को 317 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उन्होंने 46 ओवर्स में हासिल कर लिया। इंडिया-ए की तरफ से प्रभसिमरन सिंह ने जीत दिलाने में बल्ले से अहम भूमिका निभाई जिसमें उन्होंने 102 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन:

भारत-ए: प्रभसिमरन सिंह, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रियान पराग, निशांत सिंधु, आयुष बदोनी, विप्रज निगम, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरजापनीत सिंह।

ऑस्ट्रेलिया-ए: मैकेंजी हार्वे, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कूपर कोनोली, हैरी डिक्सन, जैक एडवर्ड्स (कप्तान), लाचलान शॉ, लाचलान हर्न, लियाम स्कॉट, टॉड मर्फी, तनवीर संघा, टॉम स्ट्राकर।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।