1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लीजेंड्स लीग क्रिकेट में नहीं खेलेंगे महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर

लीजेंड्स लीग क्रिकेट में नहीं खेलेंगे महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 08, 2022 03:24 pm IST,  Updated : Jan 08, 2022 03:24 pm IST

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर आगामी ‘लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी)’ का हिस्सा नहीं होंगे।

लीजेंड्स लीग क्रिकेट...- India TV Hindi
लीजेंड्स लीग क्रिकेट में नहीं खेलेंगे महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर Image Source : GETTY

नई दिल्ली। सचिन तेंदुलकर आगामी ‘लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी)’ का हिस्सा नहीं होंगे। एसआरटी स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड’ ने एक बयान में ये बात कही। बता दें, ‘लीजेंड्स लीग क्रिकेट एक पेशेवर क्रिकेट लीग है जिसमें संन्यास ले चुके खिलाड़ी खेलते हैं। इसने हाल ही में अपनी भारतीय टीम की घोषणा की है।

अभिनेता अमिताभ बच्चन की मौजूदगी वाले इसके एक प्रचार वीडियो में तेंदुलकर भी दिख रहे है, जिससे लीग में उनकी भागीदारी की भी बात हो रही थी। तेंदुलकर के प्रबंधन का काम देखने वाली कंपनी एसआरटी स्पोर्ट्स के आधिकारिक प्रवक्ता ने हालांकि लीग में उनकी भागीदारी को खारिज कर दिया।

एसआरटी स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ तेंदुलकर के ‘लीजेंड्स लीग क्रिकेट’ में भाग लेने की खबर सच नहीं है। आयोजकों को क्रिकेट प्रशंसकों और अमिताभ बच्चन को गुमराह करने से बचना चाहिए।’’ एलएलसी में तीन टीमें होंगी जो 20 जनवरी से शुरु होने वाली लीग में एक दूसरे का सामना करेंगी।

भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, इरफान पठान और यूसुफ पठान के साथ अन्य खिलाड़ी करेंगे। भारत की टीम का नाम ‘द इंडिया महाराजा’ होगा। लीग की दो अन्य टीमें शेष विश्व और एशिया एकादश (एशिया लायन्स) की है।

एशिया लायन्स में पाकिस्तान, श्रीलंका और अफगानिस्तान के खिलाड़ी हैं जिसमें शोएब अख्तर, शाहिद अफरीदी, सनत जयसूर्या, मुथैया मुरलीधरन, चामिंडा वास, रोमेश कालूवितर्णा, तिलकरत्ने दिलशान, अजहर महमूद, उपुल थरंगा, मिस्बाह-उल-हक, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, मोहम्मद यूसुफ, उमर गुल और असगर अफगान हैं। 

(With Bhasha Inputs)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल