1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: यारी दोस्ती नहीं आई काम, शुभमन गिल ने इस खिलाड़ी को निकाल बाहर किया

IND vs SA: यारी दोस्ती नहीं आई काम, शुभमन गिल ने इस खिलाड़ी को निकाल बाहर किया

 Published : Nov 14, 2025 12:15 pm IST,  Updated : Nov 14, 2025 12:15 pm IST

IND vs SA: शुभमन गिल ने जब कोलकाता टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया तो सभी चौंक गए। गिल ने जो फैसला किया, उसने सभी को हैरत में डाल दिया।

Sai Sudarshan- India TV Hindi
साई सुदर्शन Image Source : GETTY

India vs South Africa: कप्तान शुभमन गिल ने जब भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहले टेस्ट के लिए टॉस के वक्त भारत की प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया तो सभी चौंक गए। अंदाजा नहीं था कि गिल ऐसा फैसला कर लेंगे। शुभमन गिल ने अपने दोस्त को ही प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखा दिया। लगातार मौके मिलने के बाद भी खिलाड़ी ने खुद को साबित नहीं किया, इसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ा है। इसे गिल का बहुत ​बड़ा फैसला माना जाएगा। 

टीम इंडिया ने मैदान में उतार दिए चार स्पिनर

भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने चार स्पिनर्स मैदान में उतार दिए। इसमें से तीन स्पिन को बल्लेबाजी में भी सहयोग करते हैं। किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि साई सुदर्शन को गिल प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखा देंगे। अब जब भारत की बल्लेबाजी आएगी तो पता चलेगा कि तीन नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कौन आएगा। हालांकि टॉस के वक्त तो शीट सौंपी गई है, उसमें तीसरे नंबर पर वॉशिंगटन सुंदर का नाम है। जहां साई का नाम होना चाहिए था। 

अब तक ऐसा रहा है साई का प्रदर्शन

साई सुदर्शन ने इंग्लैंड सीरीज के दौरान ही उन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू किया था। लेकिन लगातार कई मौके मिलने के बाद भी अभी तक अपने आप को साबित नहीं कर पाए। अब तक साई के करियर की बात की जाए तो 5 टेस्ट मैचों की 9 पारियों में उनके नाम केवल 273 रन दर्ज हैं। इन 9 पारियों में साई सुदर्शन ने केवल दो ही बा 50 का आंकड़ा छुआ है। शतक तो दूर की बात है। साई का औसत इस वक्त 30.33 का है। जो​ कि तीन नंबर के बल्लेबाज से उम्मीद नहीं की जाती। साई आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं, जिसकी कप्तानी​ गिल के पास है। ऐसे में दोनों की अच्छी दोस्ती होना लाजिमी है। 

तीसरे नंबर के लिए सुंदर के साथ ध्रुव भी दावेदार

कोलकाता टेस्ट में अगर वॉशिंगटन सुंदर को बल्लेबाजी के लिए भेजा जाए तो ये अपने आप में अप्रत्याशित होगा। ये जगह एक प्रॉपर बल्लेबाजी की होती है। सुंदर जितने रन बनाएंगे, वो तो बनाएंगे ही, साथ ही विकेट भी लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका अदा कर सकते हैं। हालांकि तीसरे नंबर के लिए ध्रुव जुरेल भी एक दावेदार हैं, जो अभी साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ दो पारियों में बैक टू बैक दो शतक लगाकर आए हैं और आउट भी नहीं हुए। देखना होगा कि साउथ अफ्रीका की टीम अपनी पहली पारी में कितने रन बनाती है और उसके बाद जब भारत की बैटिंग आएगी तो कितने रन बनाने में कामयाब होती है। 

यह भी पढ़ें 

जसप्रीत बुमराह ने अश्विन को छोड़ा पीछे, अब केवल कपिल देव और अनिल कुंबले ही बचे आगे

IND vs SA: भारतीय टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, कप्तान गिल के फैसले ने सभी को चौंकाया

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल