1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सूर्यकुमार यादव के लिए बुरा सपना साबित हो रहा है साल 2025, सातवीं बार देखना पड़ा ऐसा दिन

सूर्यकुमार यादव के लिए बुरा सपना साबित हो रहा है साल 2025, सातवीं बार देखना पड़ा ऐसा दिन

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Oct 31, 2025 04:12 pm IST,  Updated : Oct 31, 2025 04:12 pm IST

Suryakumar Yadav: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में भी सूर्यकुमार यादव का बल्ला नहीं चला। वह इस मैच में 4 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हो गए।

Suryakumar Yadav- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव Image Source : AP

Suryakumar Yadav Flop Show: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया इस मैच में 125 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस मैच में एक बार फिर कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला नहीं चला और वह 4 गेंदों में एक रन बनाकर आउट हो गए। साल 2025 टीम इंडिया के कप्तान के लिए बुरे सपने की तरह रहा है। इस साल वह रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं।

साल 2025 में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन

साल 2025 में सूर्यकुमार यादव ने अभी तक 14 मैचों की 13 पारियों में सिर्फ 140 रन बना पाए हैं और इस दौरान उनका औसत सिर्फ 14 का रहा है। आपको बता दें कि वह इस साल सात बार सिंगल डिजिट स्कोर में आउट हुए हैं। एक कैलेंडर ईयर में भारतीय कप्तान के तौर पर सिंगल डिजिट स्कोर में आउट होने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। रोहित साल 2022 में 8 बार कप्तान के तौर पर सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए थे। वहीं रोहित साल 2024 में 5 बार सिंगल डिजिट स्कोर में आउट हुए थे।

इस खराब लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंचे सूर्यकुमार यादव

इसके साथ ही कप्तान के तौर पर एक कैलेंडर ईयर में सबसे कम औसत से रन बनाने के मामले में सूर्यकुमार यादव तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में टॉप पर अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी का नाम है। उन्होंने साल 2022 में कप्तान के तौर 18 मैचों में 11.64 के औसत से 163 रन बनाए थे। लिस्ट में दूसरे नंबर साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा का नाम है। बावुमा ने भी साल 2022 में 12 मैचों की 12 पारियों में 13.40 के औसत से 134 रन बनाए थे। वहीं सूर्या ने इस साल अब तक 14 मैचों में 14 के औसत से 140 रन बनाए हैं।

हर्षित राणा और अभिषेक शर्मा के बल्ले से निकले रन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच की बात करें तो वहां टीम इंडिया पूरे 20 ओवर भी बैटिंग नहीं कर पाई और 18.4 ओवर में 125 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस मैच में अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। अभिषेक ने 37 गेंदों में 68 रन की पारी खेली। उनके अलावा हर्षित राणा ने 33 गेंदों में 35 रन का योगदान दिया। बाकी के भारतीय बल्लेबाज इस मैच में डबल डिजिट स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाए।

यह भी पढ़ें

अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में किया एक और बड़ा कारनामा, चकनाचूर कर दिया मोहम्मद रिजवान का रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में छाया टीम इंडिया का जादू, सेमीफाइनल में जीत को बताया चमत्कारिक

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल