1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v NZ : दूसरे टेस्ट में कोहली के आउट होने के तरीके पर शेन वॉर्न ने भी उठाए सवाल

IND v NZ : दूसरे टेस्ट में कोहली के आउट होने के तरीके पर शेन वॉर्न ने भी उठाए सवाल

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 04, 2021 12:26 pm IST,  Updated : Dec 04, 2021 12:26 pm IST

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन भले ही टीवी अंपायर ने भारतीय कप्तान विराट कोहली के खिलाफ LBW के फैसले को नहीं पलटा लेकिन शेन वॉर्न का मानना है कि कोहली आउट नहीं थे।

IND v NZ : दूसरे टेस्ट में...- India TV Hindi
IND v NZ : दूसरे टेस्ट में कोहली के आउट होने के तरीके पर शेन वॉर्न ने भी उठाए सवाल  Image Source : AP

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन भले ही टीवी अंपायर ने भारतीय कप्तान विराट कोहली के खिलाफ LBW के फैसले को नहीं पलटा लेकिन महान स्पिनर शेन वॉर्न का मानना है कि कोहली आउट नहीं थे। कोहली को मैदानी अंपायर ने पगबाधा आउट करार दिया था क्योंकि बल्ला और पैड गेंद के बहुत करीब लग रहे थे।

वॉर्न ने ट्वीट किया ,‘‘वह बिल्कुल आउट नहीं था । हम अक्सर तकनीक और उसके सटीक इस्तेमाल की बात करते हैं । समस्या तकनीक को समझने में है । यहां गेंद बल्ले को टकराकर गई थी।’’

बायें हाथ के स्पिनर ऐजाज पटेल की गेंद को कोहली ने आगे बढकर रक्षात्मक ढंग से खेलने का प्रयास किया था। अंपायर अनिल चौधरी ने उन्हें पगबाधा आउट दिया जिस पर भारतीय कप्तान ने तुरंत रिव्यू लिया। टीवी अंपायर वीरेंदर शर्मा ने भी गेंदबाज के पक्ष में फैसला लिया जिस पर कोहली काफी नाराज दिखे । उन्होंने लेग अंपायर नितिन मेनन से बात भी की और अपनी नाराजगी जाहिर करते दिखे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल