1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : चोटिल है RCB का ये हरफनमौला खिलाड़ी, पंजाब के खिलाफ खेलने पर संशय

IPL 2020 : चोटिल है RCB का ये हरफनमौला खिलाड़ी, पंजाब के खिलाफ खेलने पर संशय

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 23, 2020 03:21 pm IST,  Updated : Sep 23, 2020 03:21 pm IST

आरसीबी ने मौरिस को दस करोड़ रूपये में खरीदा था। वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहला मैच भी नहीं खेल सके।

Royal Challengers Banglore- India TV Hindi
Royal Challengers Banglore Image Source : IPLT20.COM

दुबई| बाजू के खिंचाव से जूझ रहे दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला क्रिस मौरिस का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिये किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ गुरूवार को खेलना संदिग्ध है। टीम के क्रिकेट संचालन निदेशक माइक हेसन ने यह जानकारी दी।

आरसीबी ने मौरिस को दस करोड़ रूपये में खरीदा था । वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहला मैच भी नहीं खेल सके। हेसन ने आरसीबी के ट्विटर पर डाले गए वीडियो में कहा ,‘‘ क्रिस मौरिस की बाजू में कुछ दिन पहले खिंचाव आ गया था।"

CSK बनाम RR मैच में अंपायर के इस फैसले पर भड़की साक्षी धोनी, ट्वीट कर गुस्सा किया जाहिर

बीच के और डैथ ओवरों में उनकी गेंदबाजी की भूमिका अहम होती और बल्लेबाजी में भी वह उपयोगी हैं ।’’ उन्होंने कहा,‘‘ इससे टीम का संतुलन बिगड़ा है क्योंकि वह थ्री इन वन क्रिकेटर है ।उसकी जगह लेना आसान नहीं है। उम्मीद है कि वह एक दो मैच में ठीक होकर टीम में आयेगा ।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल