1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ओलंपिक तैयारी को छोड़कर बाकी सारे राष्ट्रीय खेल शिविर स्थगित

ओलंपिक तैयारी को छोड़कर बाकी सारे राष्ट्रीय खेल शिविर स्थगित

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 17, 2020 12:27 pm IST,  Updated : Mar 17, 2020 12:28 pm IST

रीजीजू ने ट्वीट किया, ‘‘कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर भारतीय खेल प्राधिकरण ने निर्णय लिया है कि ओलंपिक 2020 की तैयारी कर रहे एथलीटों के प्रशिक्षण शिविरों को छोड़ कर, शेष सभी राष्ट्रीय शिविर स्थगित रहेंगे।’’

All national sports camps postponed except Olympic preparations - India TV Hindi
All national sports camps postponed except Olympic preparations  Image Source : TWITTER/KIRENRIJIJU

दिल्ली। सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण से फैली महामारी को देखते हुए एथलीटों के सभी राष्ट्रीय शिविरों को अगले आदेश तक स्थगित करने की मंगलवार को घोषणा की हालांकि तोक्यो ओलंपिक की तैयारी कर रहे एथलीटों के प्रशिक्षण शिविर जारी रहेंगे। खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र और भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षण केंद्र भी स्थगित रहेंगे।

रीजीजू ने ट्वीट किया, ‘‘कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर भारतीय खेल प्राधिकरण ने निर्णय लिया है कि ओलंपिक 2020 की तैयारी कर रहे एथलीटों के प्रशिक्षण शिविरों को छोड़ कर, शेष सभी राष्ट्रीय शिविर स्थगित रहेंगे।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘अगले आदेश तक राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र तथा भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षण केंद्रों में अकादमिक प्रशिक्षण भी स्थगित रहेंगे।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल