1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बॉक्सर अमित पंघाल को एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर्स में मिली शीर्ष वरीयता

बॉक्सर अमित पंघाल को एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर्स में मिली शीर्ष वरीयता

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 02, 2020 04:29 pm IST,  Updated : Mar 02, 2020 04:30 pm IST

विश्व रजत पदक विजेता अमित पंघाल (52 किग्रा) को मंगलवार को यहां शुरू होने वाले एशियाई ओलंपिक मुक्केबाजी क्वालीफायर्स में पुरुष वर्ग में शीर्ष वरीयता दी गयी है।

बॉक्सर अमित पंघाल को...- India TV Hindi
बॉक्सर अमित पंघाल को एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर्स में मिली शीर्ष वरीयता Image Source : AMIT PANGHAL

अम्मान (जोर्डन)। विश्व रजत पदक विजेता अमित पंघाल (52 किग्रा) को मंगलवार को यहां शुरू होने वाले एशियाई ओलंपिक मुक्केबाजी क्वालीफायर्स में पुरुष वर्ग में शीर्ष वरीयता दी गयी है जबकि एम सी मेरीकोम (51 किग्रा) को महिला वर्ग में दूसरी वरीयता मिली है। भारत के आठ पुरुष और पांच महिला खिलाड़ी इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता के जरिये तोक्यो ओलंपिक में जगह पक्की करना चाहेंगे।

इसका आयोजन अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की मुक्केबाजी कार्यबल कर रहा है। पुरुष वर्ग में पंघाल अकेले भारतीय हैं जिन्हें वरीयता दी गयी है जबकि महिला वर्ग में लवलिना बोरगोहिन (69 किग्रा) और पूजा रानी (75 किग्रा) को अपने वजन वर्गों में क्रमश: दूसरी और चौथी वरीयता मिली है। टूर्नामेंट में 63 कोटा स्थान दांव पर लगे होंगे। मुक्केबाज सेमीफाइनल में पहुंचकर तोक्यो के लिये क्वालीफाई कर जाएंगे।

भारतीय टीम इस प्रकार है : पुरुष: अमित पंघाल (52 किग्रा), गौरव सोलंकी (57 किग्रा), मनीष कौशिक (63 किग्रा), विकास कृष्णन (69 किग्रा), आशीष कुमार (75 किग्रा), सचिन कुमार (81 किग्रा), नमन तंवर (91 किग्रा), सतीश कुमार (+ 91 किग्रा) । महिला: एम सी मेरीकॉम (51 किग्रा), साक्षी चौधरी (57 किग्रा), सिमरनजीत कौर (60 किग्रा), लोवलिना बोरगोहिन (69 किग्रा), पूजा रानी (75 किग्रा)। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल