1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. चीनी ताइपै ग्रां प्री में भारतीय चुनौती खत्म

चीनी ताइपै ग्रां प्री में भारतीय चुनौती खत्म

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 16, 2015 05:47 pm IST,  Updated : Jul 16, 2015 05:50 pm IST

ताइपै: पी वी सिंधू और किदाम्बी श्रीकांत के हारने के साथ ही दो लाख डालर ईनामी राशि के चीनी ताइपै ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई । दुनिया के तीसरे

चीनी ताइपै ग्रां प्री...- India TV Hindi
चीनी ताइपै ग्रां प्री में भारतीय चुनौती खत्म

ताइपै: पी वी सिंधू और किदाम्बी श्रीकांत के हारने के साथ ही दो लाख डालर ईनामी राशि के चीनी ताइपै ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई ।

दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत को पुरूष एकल दूसरे दौर के मुकाबले में इंडोनेशिया के इहसान मौलाना मुस्तफा ने 21 . 19, 21 . 18 से हराया ।

वहीं चोट के कारण लंबे समय बाद वापसी कर रही सिंधू को तीसरी वरीयता प्राप्त स्थानीय खिलाड़ी तेइ जू यिंग ने मात दी । दो बार विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकी सिंधू सिर्फ 32 मिनट में 15 . 21, 17 . 21 से हारकर बाहर हो गई ।

इससे पहले उदीयमान खिलाड़ी समीर वर्मा को दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी चीन के चेन लोंग ने 42 मिनट में 21 . 19, 21 . 16 से शिकस्त दी ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल