1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रीमियर लीग : बर्नली के खिलाफ खेलकर, चैम्पियन चेल्सी क्लब करेगा अपने नए सीजन की शुरुआत

प्रीमियर लीग : बर्नली के खिलाफ खेलकर, चैम्पियन चेल्सी क्लब करेगा अपने नए सीजन की शुरुआत

 Written By: IANS
 Published : Jun 15, 2017 01:26 pm IST,  Updated : Jun 15, 2017 02:04 pm IST

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इसके अलावा नए सीजन में न्यूकैसल का सामना टोटेनहन हॉटस्पर से, ब्राइटन का सामना मैनचेस्टर सिटी से और हडर्सफील्ड की भिडंत क्रिस्टल पैलेस से होगी।

chelsea club- India TV Hindi
chelsea club

नई दिल्ली: इंग्लिश प्रीमियर लीग के 2017-18 सीजन की शुरुआत मौजूदा चैम्पियन चेल्सी क्लब, बर्नली के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से करेगा। उल्लेखनीय है कि चेल्सी ने 2016-17 सीजन का खिताब अपने नाम किया था और इस लीग के नए सीजन की शुरुआत 12 और 13 अगस्त से होगी।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इसके अलावा नए सीजन में न्यूकैसल का सामना टोटेनहन हॉटस्पर से, ब्राइटन का सामना मैनचेस्टर सिटी से और हडर्सफील्ड की भिडंत क्रिस्टल पैलेस से होगी। प्रीमियर लीग के 2017-18 सीजन का समापन 13 मई 2018 को होगा, क्योंकि रूस में 14 जून से विश्व कप टूर्नामेंट की शुरुआत होगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल