1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना वायरस ने ली स्पेन में दो खेल पत्रकारों की जान

कोरोना वायरस ने ली स्पेन में दो खेल पत्रकारों की जान

 Reported By: IANS
 Published : Mar 21, 2020 12:02 am IST,  Updated : Mar 21, 2020 12:02 am IST

कोरोनावायरस के कारण स्पेन में दो खेल पत्रकारों की मौत हो गई है। अंतर्राष्ट्रीय खेल पत्रकार संघ (एआईपीएस) ने की पुष्टि।

कोरोना वायरस के कारण...- India TV Hindi
कोरोना वायरस के कारण स्पेन में दो खेल पत्रकारों की मौत Image Source : TWITTER (@TABLERO_RNE)

मेड्रिड| कोरोनावायरस के कारण स्पेन में दो खेल पत्रकारों की मौत हो गई है। अंतर्राष्ट्रीय खेल पत्रकार संघ (एआईपीएस) की रिपोर्ट के मुताबिक 59 साल के जोस मारिया कैनडेला और 78 साल के थॉमस डिएज वाल्डेस की गुरुवार को इस भयंकर बीमारी के कारण मौत हो गई।

जोस रेडियो नेशनल डे स्पेन (आरएनई) के लिए काम करते थे तो वहीं थॉमस मोटरप्वाइंट नेटवर्क एडिटर्स के महानिदेशक थे। वह साथ ही 30 साल तक स्पेन के अखबार एएस के रिपोर्टर भी थे।

आरएनई ने बताया है कि जोस का निधन कोरोनावायरस के कारण हुआ है। वह अपने घर में अकेले मृत पाए गए। जोस के दोस्त और एआईपीएस के सदस्य प्रिटो ने कहा कि उनका आज यानि शुक्रवार को जांच होनी थी लेकिन इससे पहले ही वो खत्म हो गए।

उन्होंने कहा, "वह कमजोर महसूस कर रहे थे, लेकिन उनकी जांच आज (शुक्रवार) को होनी थी। वो यहां स्पेन में जांच नहीं कर रहे हैं। उनके भाई ने आखिरी बार उनसे बात की थी।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल