1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लीग सीजन को पूरा करने के लिए यूएफा कर रही है विचार

लीग सीजन को पूरा करने के लिए यूएफा कर रही है विचार

 Edited By: Bhasha
 Published : Apr 22, 2020 08:22 am IST,  Updated : Apr 22, 2020 08:22 am IST

यूएफा ने कहा कि गुरुवार को कार्यकारी समिति की बैठक के बाद आगे के किसी भी फैसले की घोषणा की जाएगी।

European football, football, KickingAround, Sports, UCL, UEFA, UEFA Champions League, UEFA Europa Le- India TV Hindi
UEFA Image Source : AP

यूरोपीय फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था यूएफा ने मंगलवार को कोरोना वायरस महामारी के कारण ठप्प पड़े घरेलू यूरोपीय फुटबॉल लीग सीजन को पूरा करने की सिफारिश की। यूरोपीय फुटबॉल की संचालन संस्था ने कहा, ‘‘ घरेलू शीर्ष डिवीजन लीग और कप प्रतियोगिताओं को पूरा करने की सिफारिश की गयी है। ’’ 

उन्होंने बयान में कहा, ‘‘यूरोपीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी से संबंधित दिशानिर्देश तैयार होने के बाद कुछ विशेष मामलों पर गौर किया जाएगा। ’’

यूएफा ने कहा कि गुरुवार को कार्यकारी समिति की बैठक के बाद आगे के किसी भी फैसले की घोषणा की जाएगी। कोरोना वायरस महामारी के कारण पूरे यूरोप में मार्च से लीग सत्र रुका हुआ है

यह भी पढ़ें-  एमएलएस में 13वें स्थान पर रहने के बाद ज्लाटन ने मारने की धमकी दी थी : गैलेक्सी मिडफील्डर

इसके अलावा अन्य और भी कई तरह के फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन को या तो रद्द कर दिया गया है या फिर उसके अगली सूचना तक के लिए स्थगित कर दिया है। ऐसे में आने वाले दिनों में अगर यूएफा जैसी प्रतियोगित की शुरुआत होती है तो यह खेल जगत के लिए बेहतर साबित हो सकता है।

हालांकि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए इससे बचने के लिए पुख्ता इंतजाम कना बहेद जरूरी होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल