1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. UIDAI ने 1 करोड़ से ज्यादा बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट किए पूरे, कब कराना चाहिए बच्चे का आधार अपडेट-जानें यहां

UIDAI ने 1 करोड़ से ज्यादा बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट किए पूरे, कब कराना चाहिए बच्चे का आधार अपडेट-जानें यहां

 Published : Feb 09, 2026 04:30 pm IST,  Updated : Feb 09, 2026 04:31 pm IST

बच्चों के आधार कार्ड से जुड़ी कुछ जानकारी आपके लिए काफी जरूरी हैं और यहां आप इनके बारे में जानकर अपने बच्चों के लिए सहूलियतें दे सकते हैं।

Aadhaar Card- India TV Hindi
आधार कार्ड Image Source : UIDAI

Kids Aadhaar Card: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने देश भर के 83,000 स्कूलों में एक करोड़ से ज्यादा स्कूली बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) पूरा कर लिया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। पांच साल से कम उम्र के बच्चे आधार के लिए एनरोलमेंट करा सकते हैं। इसके लिए उनके फोटो,नाम, जन्मतिथि, जेंडर, पता और जन्म प्रमाण पत्र की जानकारी दी जाती है। हालांकि, इस उम्र के बच्चों की उंगलियों के निशान और आइरिस बायोमेट्रिक्स नहीं लिए जाते क्योंकि यह संकेत उस समय तक पूरी तरह विकसित नहीं होते। इसलिए पांच और 15 साल की उम्र पार करने के बाद बच्चों के लिए एमबीयू के तहत फिंगरप्रिंट और आइरिस अपडेट कराना अनिवार्य है। 

एमबीयू न कराने पर अलग-अलग सरकारी योजनाओं के बेनेफिट हासिल करने और प्रतियोगी व विश्वविद्यालय परीक्षाओं में रजिस्ट्रेशन के दौरान दिक्क्तें आ सकती हैं। बयान में कहा गया, "यूआईडीएआई ने देश भर के 83,000 स्कूलों में पढ़ने वाले स्कूली बच्चों के लिए एक करोड़ से ज्यादा अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) पूरे करने की उपलब्धि हासिल कर ली है।" यूआईडीएआई ने सात से 15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए एक अक्टूबर से एक वर्ष की अवधि के लिए एमबीयू को फ्री कर दिया है। 

कब-कब कराना चाहिए बच्चे का आधार अपडेट

UIDAI के मुताबिक बच्चों के आधार को अपडेट कराने के लिए आपको उनके 5 साल के होने के बाद पहली बार और 15 साल के होने के बाद दूसरी बार आधार केंद्र जाकर बायोमीट्रिक अपडेट (MBU) कराने की जरूरत होती है। 5 साल की उम्र पूरी होने पर बायोमेट्रिक अपडेट (MBU-1) कराना अनिवार्य होता है। इसके बाद 15 से 17 साल की उम्र के बीच दूसरा बायोमेट्रिक अपडेट (MBU-2) करना जरूरी होता है। माता-पिता को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आधार सही समय पर अपडेट ना कराने पर कई सुविधाओं से बच्चों को वंचित रहना पड़ सकता है। स्कूल-कॉलेज, यूनिवर्सिटी, उच्च शिक्षा संस्थानों में अपडेटेड आधार कार्ड की जरूरत होती है और इसके लिए जरूरी है कि समय से आधार में बायोमीट्रिक डेटा अपडेट करा लिया जाए और फिंगरप्रिंट, आइरिस, फेस स्कैन आदि को नए सिरे से अपडेट करा दिया जाए।  

बच्चों का आधार अपडेट कराने की सुविधा फ्री

यूआईडीएआई ने बीते साल भारत में 5 साल से लेकर 17 साल तक के बच्चों का आधार अपडेट कराने की सुविधा को फ्री कर दिया था। अनुमान है कि इस कदम से करीब 6 करोड़ बच्चों को सीधा फायदा मिलेगा। यानी अगर आपका बच्चा 5 से 17 साल के बीच का है तो आपको उसका आधार अपडेट कराने के लिए चार्ज नहीं देना होगा। UIDAI ने यह नई सुविधा 1 अक्टूबर 2025 से लागू की थी और यह इस साल 30 सितंबर तक प्रभावी रहेगी। 

कैसे करा सकते हैं आधार अपडेट

माता-पिता बच्चों के आधार अपडेट कराने के लिए उन्हें आधार सेवा केंद्र या नामित अपडेट सेंटर्स पर ले जाएं और यहां उनका मौजूदा आधार कार्ड, बर्थ सर्टिफिकेट और जरूरी डॉक्यूमेंट लेकर जाएं। आधार सेंटर में फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन और फोटो दोबारा लिए जाएंगे।

ये भी पढे़ं

6799 रुपये में लॉन्च हुआ मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन वाला फोन, बिना नेटवर्क भी कॉल कराने में सक्षम और धांसू फीचर्स से लैस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक