YouTube New Feature: यूट्यूब पर वीडियो तो आप देखते ही होंगे और इसके जरिए लंबे वीडियोज से लेकर शॉर्ट्स का मजा लेते होंगे। यूट्यूब लगातार अपने दर्शकों के लिए ऐसे फीचर्स पर काम करता रहता है जिससे इसको देखने वालों को और आसानी हो और वो ज्यादा समय इस वीडियो प्लेटफॉर्म पर बिताएं। अब इस पर सर्च को लेकर यूट्यूब एक नए फीचर को लागू करने वाला है। यूट्यूब ने एक नया फीचर शुरू किया है जिसके जरिए व्यूअर्स के लिए सर्च सिस्टम में बदलाव किया जा रहा है। इसका मकसद है कि दर्शकों को यूट्यूब वीडियो ढूंढ़ने में दिक्कत ना हो और वो आसानी से लंबे वीडियो और शॉर्ट्स और दूसरे वीडियो फॉर्मेंट्स में अंतर देखते हुए सर्च कर सकें।
दरअसल यूट्यूब के दर्शकों का फीडबैक था कि सर्च करते समय इस प्लेटफॉर्म पर लॉन्ग वीडियोज, शॉर्ट्स और दूसरे कुछ वीडियो फॉरमेट आपस में मिल जाते है जिससे उन्हें वीडियो सर्च करते समय मिलेजुले रिजल्ट मिलते हैं। इसके लिए YouTube नए एडवांस्ड सर्च फिल्टर ला रहा है जिससे दर्शकों के लिए वीडियो सर्चिंग का तरीका आसान और साफ हो सके।
कुछ अन्य फिल्टर जैसे कि Live, HD औप 4K वीडियोज का सर्च पहले की ही तरह किया जा सकेगा।
इस नए फीचर को मोबाइल ऐप और यूट्यूब की वेबसाइट सभी जगह पर लाया जा रहा है जिसके तहत कुछ यूजर्स इस चेंज को एक्सपीरिएंस कर पा रहे हैं जबकि कुछ के लिए इसको रोलआउट होने में समय लगेगा।
ये भी पढ़ें
Lava ने दो-दो डिस्प्ले डिजाइन वाले फोन को किया कन्फर्म, मिड-रेंज सेगमेंट में नए फोन की उम्मीद
संपादक की पसंद