New Year 2026: नए साल के मौके पर आपका सबको कॉल करना तो संभव नहीं हो पाता है और सबको विश करना भी जरूरी होता है तो ऐसे में आप व्हाट्सऐप मैसेज का सहारा ले सकते हैं। नए साल पर आप भी अपनों को व्हाट्सऐप पर शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं तो स्टिकर्स की मदद ले सकते हैं जो आपके बधाई संदेश को और मजेदार बना सकते हैं। व्हाट्सऐप मैसेज में आप शानदार तरीके से स्टिकर्स बना सकते हैं और इसके लिए मैसेजिंग ऐप ने खास स्टिकर पैक Happy New Year 2026 स्टिकर पैक भी लॉन्च किया है। इसके जरिए आपको किसी बाहरी ऐप को खोलने की जरूरत नहीं है और अपने एंड्रॉइड या आईफोन में व्हाट्सऐप खोलना होगा।
इस स्टिकर पैक में आपको कई तरह के एनिमेटेड स्टिकर्स और स्टेटिक स्टिकर्स भी मिल जाएंगे। कई तरह के कलरफुल और फंकी स्टिकर्स की मदद से आप मजेदार न्यू ईयर विश बना सकते हैं और अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, परिचितों को भेज सकते हैं। इसमें वॉट्सऐप के पहले के कैरेक्टर्स आपको नए रूप में दिख जाएंगे और आपकी बधाई को और भी स्पेशल बना देंगे।
अगर आप पहले से मौजूद स्टिकर्स को भेज रहें हैं तो इसमें आप एडिटिंग भी कर सकते हैं।
स्टिकर ट्रे खोलें: चैट में स्टिकर आइकन पर क्लिक करें।
स्टिकर पर देर तक दबाएं: जिस स्टिकर को एडिट करना है, उसे देर तक दबाएं।
'Edit sticker' चुनें: टेक्स्ट, ड्राइंग या दूसरे स्टिकर जोड़ें और भेज दें।
ये भी पढ़ें
संपादक की पसंद