HELICOPTER CRASH
-
रूस के लापता हेलीकॉप्टर का चल गया पता, दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद 22 में से 17 लोगों के शव बरामद
रूस में शनिवार को लापता हुए हेलीकॉप्टर का पता लगा लिया गया है। रूसी एजेंसियों के अनुसार यह हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिस पर सवार 22 में से 17 लोगों का शव मिल गया है। बाकियों की तलाश जारी है।
यूरोप | Sep 01, 2024, 05:32 PM IST -
ज्वालामुखी के पास उड़ान भर रहा हेलीकॉप्टर हुआ लापता, 22 लोग थे सवार, सर्च ऑपरेशन शुरू
बताया जा रहा है कि जब हेलीकॉप्टर लापता हुआ उस समय वह वाचकाज़ेट्स ज्वालामुखी के पास उड़ान भर रहा था। इस हेलीकॉप्टर को 1960 के दशक में डिजाइन किया गया था और रूस में इसका काफी इस्तेमाल होता है।
यूरोप | Aug 31, 2024, 08:15 PM IST -
पुणे में क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, देखें Live वीडियो; सामने आई ये वजह
महाराष्ट्र के पुणे में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर क्रैश होने का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में हेलीकॉप्टर को जमीन पर क्रैश होते हुए देखा जा सकता है।
महाराष्ट्र | Aug 24, 2024, 03:53 PM IST -
VIDEO: ऑस्ट्रेलिया में होटल की छत पर क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, ऐसे बची 400 लोगों की जान
ऑस्ट्रेलिया में एक होटल की छत पर हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस घटना के बाद होटल में मौजूद सभी लोगों को बाहर निकाला गया है। हादसे में पायलट की मौत हो गई है।
अन्य देश | Aug 12, 2024, 03:44 PM IST -
नेपाल में क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, 5 यात्रियों की दर्दनाक मौत
नेपाल के नुवाकोट में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया है। इसमें 5 यात्रियों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि रसुवा जाने वाले इस हेलीकॉप्टर में पांच व्यक्ति ही सवार थे। इसमें चार चीनी नागरिक शामिल थे।
एशिया | Aug 07, 2024, 04:06 PM IST -
कंबोडिया में 17 दिन पहले लापता सैन्य हेलिकॉप्टर का मिला मलबा, 2 पायलटों के शव बरामद
कंबोडियाई सैन्य हेलिकॉप्टर का मलबा एक पहाड़ की चोटी पर मिला है। करीब 17 दिन पहले हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया था। हेलिकॉप्टर में सवार दो पायलटों के शव भी बरामद किए गए हैं।
एशिया | Jul 30, 2024, 05:17 PM IST -
ईरान के दिवंगत राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी किया गया सुपूर्द-ए-खाक, हेलीकॉप्टर हादसे में हुई थी मौत
हेलीकॉप्टर हादसे में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का निधन हो गया था। रईसी को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है। रईसी को इमाम रजा दरगाह के अंदर एक कब्र में दफनाया गया है।
एशिया | May 23, 2024, 11:31 PM IST -
भारत ने पेश की ईरान के साथ दोस्ती की गजब मिसाल, 1 दिन का राजकीय शोक मनाने के बाद अपने उपराष्ट्रपति को भेजा तेहरान
भारत और ईरान की दोस्ती कितनी मजबूत है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के हेलीकॉप्टर हादसे में निधन के बाद भारत ने 1 दिन का राजकीय शोक घोषित किया। इसके बाद अपने उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ को रईसी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए आधिकारिक रूप से तेहरान भेजा।
एशिया | May 23, 2024, 07:30 AM IST -
क्या राष्ट्रपति रईसी की मौत बाद राजनीतिक संकट से बच सकता है ईरान, मिल रहे हैं संकेत
इब्राहिम रईसी के कार्यकाल में ईरान ने विदेश नीति के मामले में शानदार काम किया। रूस और चीन दोनों ही देशों के साथ ईरान के मजबूत संबंध बने। अब जब रईसी का निधन हो गया है तो कई तरह के सवाल भी उठ खड़े हुए हैं।
एशिया | May 22, 2024, 11:54 AM IST -
इब्राहिम रईसी के निधन के बाद काले रंग के कपड़े से ढकी गई राष्ट्रपति की कुर्सी, ये है प्रमुख वजह
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो जाने के बाद उनकी कुर्सी को काले कपड़े से ढंक दिया गया है। इसके पीछे शोक के अलावा धार्मिक वजह बताई जा रही है। रईसी पैगम्बर मोहम्मद के वंशज माने जाते हैं, वह हमेशा काली पगड़ी पहनते थे। इसलिए उसके प्रतीक के तौर पर मंत्रिमंडल ने यह फैसला लिया।
एशिया | May 20, 2024, 05:37 PM IST -
वो हस्तियां जिनकी Plane Crash में हुई मौत, इन हादसों से सकते में आ गई दुनिया
प्लेन क्रैश की वजह से अब तक कई बड़ी हस्तियों की जानें जा चुकी हैं। हम ऐसी ही कुछ घटनाओं के बारे में जानेंगे जिनसे पूरी दुनिया के लोग सकते में आ गए।
राष्ट्रीय | May 20, 2024, 04:57 PM IST -
इब्राहिम रईसी के बाद खामेनेई ने मोखबर को बनाया ईरान का कार्यवाहक राष्ट्रपति, सिर्फ 50 दिन संभाल पाएंगे पद
ईरान ने राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत के बाद कार्यवाहक राष्ट्रपति के नाम की घोषणा कर दी है। ईरान के मौजूदा उपराष्ट्रपति मोहम्मद मोखबर को कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया है।
एशिया | May 20, 2024, 04:44 PM IST -
जब इब्राहिम रईसी पर लगा हजारों कैदियों के क्रूर नरसंहार का आरोप, झेलना पड़ा अमेरिका समेत कई देशों का प्रतिबंध
वर्ष 1988 में क्रूर नरसंहार के लिए अमेरिका समेत कई देशों ने ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी पर कड़े प्रतिबंध लगाए। बाद में हिजाब पहनने के खिलाफ हुए आंदोलन में महसा अमीनी की पुलिस हिरासत में मौत के लिए संयुक्त राष्ट्र ने युवती को शारीरिक प्रताड़ना देने के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया था।
एशिया | May 20, 2024, 02:27 PM IST -
ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री की जहां हुई मौत, वहां से तस्वीरें आईं सामने
हेलीकॉप्टर क्रैश में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री की मौत हो गई थी। अब घटनास्थल से शव का मिलना शुरू हो गया है। तस्वीरें ईरानी मीडिया द्वारा शेयर की गई हैं।
एशिया | May 20, 2024, 07:32 PM IST -
Explainer: ईरानी राष्ट्रपति रईसी के निधन का भारत के साथ संबंधों पर क्या होगा असर, जानें ईरान की वैश्विक चुनौती?
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो जाने के बाद भारत को भी काफी गहरा दुख पहुंचा है। ईरान हमेशा से ही भारत का मजबूत रणनीतिक और ऊर्जा साझीदार रहा है। इसी साल इब्राहिम रईसी भारत आने वाले थे। उससे पहले उन्होंने भारत के साथ चाबहार पोर्ट का बड़ा समझौता करके अपनी दोस्ती को नया मुकाम दिया था।
Explainers | May 20, 2024, 12:16 PM IST -
Iran के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री की मौत, घटनास्थल से हेलीकॉप्टर क्रैश का वीडियो आया सामने
ईरान के लोगों के लिए बुरी खबर सामने आई है। दरअसल ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री अमीर अब्दुल्लाहियान की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत हो चुकी है। घटनास्थल पर हुए क्रैश का वीडियो अब सामने आ चुका है।
एशिया | May 20, 2024, 10:56 AM IST -
ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के बाद कौन? मोहम्मद मोखबर को मिल सकती है जिम्मेदारी, जानें उनके बारे में
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत हो चुकी है। इस बीच अब यह संभावना जताई जा रही है कि अगर उन्हें कुछ होता है तो उनके स्थान पर मोहम्मद मोखबर को ईरान का अगला राष्ठ्रपति बनाया जा सकता है। चलिए बताते हैं कि कौन हैं मोहम्मद मोखबर?
एशिया | May 20, 2024, 10:43 AM IST -
ब्रेकिंग: ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री की हेलिकॉप्टर हादसे में मौत की खबर सामने आ रही है। सोमवार को रॉयटर्स ने ईरानी अधिकारियों के हवाले से इस बात की पुष्टि कर दी है।
एशिया | May 20, 2024, 02:37 PM IST -
ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलीकॉप्टर मिला, स्थिति खराब, जिंदा बचने की संभावना कम
रविवार को ईरान के राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर से अधिकारियों का संपर्क टूट गया था। इसके बाद से ही उनकी तलाश जारी है। रईसी के साथ देश के विदेश मंत्री भी यात्रा कर रहे थे। राष्ट्रपति रईसी के जिंदा होने की संभावना कम है।
एशिया | May 20, 2024, 12:41 PM IST -
अब तक नहीं मिला ईरानी राष्ट्रपति रईसी का हेलीकॉप्टर, पीएम मोदी ने जताई चिंता
ईरान के राष्ट्रपति रईसी का हेलीकॉप्टर लापता है। जिस वक्त ये दुर्घटना हुई तब इब्राहिम रईसी ईरान के पूर्वी अजरबैजान प्रांत में यात्रा कर रहे थे।
अन्य देश | May 20, 2024, 12:38 PM IST