वंदे भारत ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने का फैसला लिया गया है। 16 डिब्बों वाली वंदे भारत ट्रेन में डिब्बों की संख्या बढ़ाकर 20 की जाएगी।
भारी बारिश के चलते जम्मू में फंसे हुए पर्यटकों को निकालने के लिए जम्मू स्टेशन से नई दिल्ली तक रेलवे ने एक स्पेशल ट्रेन चलाई है।
जम्मू से कटरा के बीच एक यात्री ट्रेन पिछले 24 घंटे से ट्रैक पर फंसी हुई है। ट्रैक के आगे बोल्डर गिरने के बाद बीच में ट्रेन रोकनी पड़ी। ट्रेन कल दोपहर 12 बजे से रुकी हुई है।
मंगलावर को देश के कई बड़े हिस्सों में बारिश देखने को मिली। इस कारण कई राज्यों में आफत आन पड़ी है। इस बीच अबतक बारिश की घटना में 10 लोगों की मौत हो चुकी है।
भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक, ट्रेनों के अलग-अलग क्लास के लिए लगेज की कैपेसिटी अलग-अलग तय की गई है।
भारतीय रेलवे में किन्नरों का पैसे मांगना एक पुरानी प्रथा रही है। सामाजिक मान्यताओं के अनुसार, किन्नरों को शुभ माना जाता है, और लोग खुशी-खुशी उन्हें पैसे दे देते हैं।
जमालपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को आज यानी 16 अगस्त को हरी झंडी दिखाई जाएगी। 6 घंटे 35 मिनट में 441 किलोमीटर की स्पीड से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस आज से दौड़ने लगेगी। जानें रूट और किराया...
बिहार के रोहतास में देश की अब तक की सबसे लंबी मालगाड़ी ‘रुद्रास्त्र’ का सफल संचालन किया गया है। इस ट्रेन में 354 वैगन थे जबकि सात इंजन लगाए गए थे।
ग्वालियर से बरौनी जा रही ट्रेन संख्या 11123 के स्लीपर क्लास में एक यात्री की कंफर्म सीट पर किसी और ने कब्जा जमा लिया। इससे परेशान होकर यात्री ने ट्रेन के टीटीई से गुहार लगाई। लेकिन टीटीई भी उसे राहत नहीं दिला पाया।
अगर आप आने वाले दिनों में ट्रेन यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो फिर यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। आपको बता दें रेलवे ने छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 30 से ज्यादा ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है जिससे यात्रियों की परेशानियां बढ़ सकती हैं।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि दो ट्रेनों के बीच रेस हो रही है। दोनों ट्रेनें काफी तेज रफ्तार में पटरियों पर आमने-सामने दौड़ रही हैं।
रेल मंत्री ने बताया कि दुनिया के कई विकसित देशों को ट्रेन सेफ्टी सिस्टम को विकसित करने और स्थापित करने में 20 से 30 साल लग गए। कोटा-मथुरा सेक्शन पर कवच 4.0 की कमीशनिंग बहुत ही कम समय में की गई है।
रेलवे में ग्रेड I टेक्नीशियन और ग्रेड III टेक्नीशियन को कितनी सैलरी मिलती है? आइए इस खबर के जरिए इस प्रश्न के उत्तर को जानते हैं।
जम्मू कश्मीर में कई तरह के बदलाव आ रहे हैं जिसमें सबसे अहम है रेल यातायात में बेहतर सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण सुधार। रेल मंत्रालय ने कहा है कि एब ट्रेनों की निगरानी एआई से कराने की तैयारी चल रही है।
IRCTC ने 2.5 करोड़ फर्जी अकाउंट बंद कर दिया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव में राज्यसभा में यह जानकारी दी है। तत्काल टिकट बुकिंग सिस्टम को पारदर्शी बनाने के लिए रेलवे ने यह बड़ा कदम उठाया है।
रेलवे ने इमरजेंसी कोटा के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। रेलवे ने ट्रेन प्रस्थान से कम से कम एक दिन पहले आपातकालीन कोटा का अनुरोध पेश करने को कहा है।
चलती ट्रेन में वेंडरों से खाने का सामान चुराते एक यात्री का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने यात्री को जमकर लताड़ा और उसकी गिरफ्तारी की मांग की।
भारतीय रेलवे में किन्नरों का पैसे मांगना कोई नई बात नहीं है। किन्नर अक्सर ट्रेनों में यात्रियों से पैसे मांगते हैं, और कई बार यात्रियों को लगता है कि उनके पास पैसे देने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। कुछ लोग इसे सामाजिक रीति मानकर पैसे दे देते हैं, जबकि कुछ लोग उनसे बचने के उपाय सोचने लगते हैं। इसी से जुड़ा एक वीडियो इस
ऑपरेशन सिंदूर के बाद रेलवे बोर्ड को रक्षा डिब्बों की संख्या में ऑनलाइन और वास्तविक रिकॉर्ड में फर्क मिला है। इसलिए 15 और 16 जुलाई को पूरे देश में रक्षा वैगनों की असली गिनती की जाएगी।
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि 'रेलवे ट्रैक के बीच की खाली जगह में भारतीय रेलवे सोलर पैनल लगाने वाली है।' आइये जानते हैं वायरल हो रही इस पोस्ट के दावे का का पूरा सच क्या है?
संपादक की पसंद