ISRAEL HAMAS CONFLICT
-
"अगर बिजली गई तो हम बच्चों को किसी भी वक्त खो सकते हैं" इजराइल-हमास जंग के बीच गाजा हॉस्पिटल ने दुनिया से मांगी मदद
जंग के बीच गाजा हॉस्पिटल ने अपनी बात पूरी दुनिया के सामने रखी है। गाजा हॉस्पिटल ने कहा कि अगर बिजली गई तो हम किसी भी वक्त एडमिट किए गए बच्चों को खो सकते हैं।
यूरोप | Oct 24, 2023, 07:53 AM IST -
इजराइल की चेतावनी का नहीं है खौफ! उत्तरी गाजा फिर लौटने लगे लोग
गाजा पट्टी पर इजराइल लगातार खतरनाक हमले कर रहा है। इजराइल ने हमलों से पहले चेतावनी दी थी कि लोग दक्षिण गाजा चले जाएं। भयभीत नागरिक पलायन कर रहे थे। लेकिन अब गाजा में चारों तरफ हो रही बमबारी के बीच लोग फिर से नॉर्थ गाजा लौटने लगे हैं।
एशिया | Oct 23, 2023, 04:53 PM IST -
हमास के हाथ लगे केमिकल हथियार! इजराइल ने किया बड़ा दावा, जानें कितने खतरनाक होते हैं ये वीपन्स
इजराइल के राष्ट्रपति ने बड़ा सनसनीखेज दावा किया है। इस सनसनीखेज दावे में राष्ट्रपति ने हमास और केमिकल हथियारों को लेकर एक सनसनीखेज बात कही है, जो हैरान करने वाली है।
एशिया | Oct 23, 2023, 03:59 PM IST -
गाजा पट्टी को लेकर जानिए इजराइल ने क्या दी बड़ी चेतावनी? दहशत में आ जाएगा हमास
इजराइल और हमास के बीच गाजा पट्टी में जंग जारी है। इजराइल लगातार हमले कर रहा है। वहीं दूसरी ओर हमास और हिजबुल्ला संगठन भी इजराइल की ओर निशाना साधकर हमले कर रहे हैं। यमन के हूती विद्रोही और सीरिया की ओर से भी इजराइल पर हमले हो रहे हैं। इसी बीच इजराइल ने बड़ा ऐलान किया है, इस ऐलान से आतंकी संगठन हमास दहशत में आ जाएगा।
एशिया | Oct 23, 2023, 02:21 PM IST -
इजराइल के समर्थन में किया पोस्ट, तो इस मुसलमान देश ने भारतवंशी डॉक्टर के साथ किया ऐसा सलूक
इजराइल और हमास में जंग के बीच एक भारतवंशी डॉक्टर को इजराइल के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट करना भारी पड़ गया। पोस्ट करने पर मुस्लिम देश के इस अस्पताल ने डॉक्टर के साथ अपमानजनक सलूक किया है। इसके पीछे अस्पताल प्रशासन ने अपना तर्क दिया है।
एशिया | Oct 23, 2023, 11:30 AM IST -
क्या बढ़ेगी जंग: इजराइल हमास संघर्ष में अब तक शांत अमेरिका भड़क उठा, दुश्मनों को दे डाली ये सीधी चेतावनी
अमेरिका ने इजराइल हमास संघर्ष के बीच सीधी चेतावनी दे डाली है। बाइडेन प्रशासन ने दो टूक चेतावनी देकर कह दिया है कि इस संघर्ष में किसी भी पक्ष द्वारा यदि एक भी अमेरिकी सैनिक को निशाना बनाया जाता है तो अमेरिका अपने दुश्मनों से बहुत बुरी तरह से निपटेगा। जानिए अमेरिका का इशारा किन दुश्मनों की ओर है।
एशिया | Oct 23, 2023, 11:02 AM IST -
IDF टैंक ने मिस्त्र की सैन्य चौकी पर गलती से किया हमला, इजरायली सेना ने जाहिर किया दुख
इजरायल और हमास के बीच युद्ध जारी है। इस बीच इजरायली डिफेंस फोर्सेस के एक टैंक ने गलती से इजरायली सीमा से सटे मिस्त्र की चौकी पर हमला कर दिया। इस बाबत आईडीएफ ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया है और कहा है कि इस मामले की जांच की जा रही है।
एशिया | Oct 22, 2023, 10:53 PM IST -
इजरायली सेना के प्रवक्ता बोले, 'हिजबुल्लाह बहुत ही खतरनाक खेल खेल रहा, इससे लेबनान को युद्ध झेलना पड़ेगा'
इजरायली सेना के प्रवक्ता कर्नल जोनाथन कॉनरिकस ने कहा हिजबुल्ला इजरायल और लेबनान के बीच उत्तरी सीमा के पास इजरायली ठिकानों पर हमला कर रहा है। इससे लेबनान को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
अन्य देश | Oct 22, 2023, 02:26 PM IST -
फिलिस्तीन विरोधी पोस्ट करने पर गई भारतीय चिकित्सक की नौकरी, बहरीन के अस्पताल ने किया बर्खास्त
इजरायल-हमास युद्ध के 16 दिन बीत चुके हैं। दोनों पक्षों में भीषण युद्ध जारी है। इस बीच बहरीन ने एक भारतीय डॉक्टर को फिलिस्तीन के विरोध में पोस्ट करने पर नौकरी से हटा दिया है। अस्पताल ने इसे नियमों का उल्लंघन बताया है। हालांकि भारत भी फिलिस्तीन के विरोध में नहीं है, मगर इजरायल पर हमास के आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है।
अन्य देश | Oct 22, 2023, 12:41 PM IST -
फिलिस्तीन के आम लोगों की मदद के लिए आगे आया भारत, हवाई मार्ग से भेजी दवाएं और राहत सामग्री
फिलिस्तीन के आम लोगों के लिए भेजी गई मदद में जीवन रक्षक दवाएं, सर्जिकल सामान, तंबू, स्लीपिंग बैग, तिरपाल, स्वच्छता सुविधाएं, जल शोधन गोलियां समेत अन्य कई आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं।
राष्ट्रीय | Oct 22, 2023, 12:31 PM IST -
इजरायल-हमास युद्ध कराने वाले का सामने आ गया नाम, खुद ही बताया-"ये जंग कराने में हमारी है अहम भूमिका"
क्या हमास ने बिना किसी सपोर्ट के अचानक इजरायल पर हमला कर दिया? आखिर हमास में इतनी हिम्मत कहां से आई? हमास को इतने हथियार कहां से मिले? ऐसे तमाम सवाल आपके जेहन में भी घूम रहे होंगे। मगर अब इजरायल पर हमास का हमला कराने वाले का नाम सामने आ गया है। हिजबुल्ला ने दावा किया है कि इस युद्ध में उसकी अहम भूमिका है।
अन्य देश | Oct 22, 2023, 10:49 AM IST -
इजरायल में कत्लेआम मचाने से पहले हमास के आतंकियों ने खाया था कैप्टागन ड्रग्स, रिपोर्ट में किया गया दावा
येरुसलम पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, कभी ड्रग तस्करी के माध्यम से आईएसआईएस सदस्यों के लिए राजस्व का स्रोत रहा कैप्टागन अब सीरिया के लिए आय का एक प्रमुख स्रोत बन गया है और आतंकी संगठन हिजबुल्लाह भी इसी से अपनी कमाई करता है।
अन्य देश | Oct 22, 2023, 08:19 AM IST -
सपा नेता अबु आजमी ने की फिलिस्तीन के समर्थन में बैठक, कहा- जैसे हिंदुओं के लिए राम मंदिर, वैसे हमारे लिए अल अक्सा
अबु आजमी ने कहा कि दुनिया का हर मुसलमान इस मामले के लिए अपनी जान देने के लिए तैयार है। आजमी ने ये भी कहा कि जैसे हिंदुओं के लिए राम मंदिर है, वैसे ही हमारे लिए अल अक्सा मस्जिद है।
राजनीति | Oct 20, 2023, 11:01 PM IST -
इजरायल-हमास युद्ध के बीच अब सामने आया चीन, तत्काल रूप से उठाया ये बड़ा कदम
चीन ने इजरायल हमास के बीच शांति बहाली करने का प्रयास शुरू कर दिया है। इस बाबत चीन ने अपने एक दूत को पश्चिम एशिया भेजा है। वार्ता के जरिये चीन युद्ध में शांति बहाली चाहता है। हालांकि अभी तक चीन ने इजरायल पर हमास के हमले की निंदा नहीं की है।
एशिया | Oct 20, 2023, 08:53 PM IST -
इजरायल ने गाजा पर फिर बरसाए सैकड़ों बम और मिसाइलें, जानें लेबनान के पास अपने इस शहर को क्यों कराया खाली
इजरायल ने लेबनान की सीमा से लगे अपने एक शहर को तत्काल खाली करवा लिया है। आज तड़के इजरायली सेना ने गाजा क्षेत्र में फिर भीषण बमबारी की। इससे सुरक्षित ठिकानों की ओर जा रहे लोग भी चपेट में आ गए हैं। वहीं पलटवार की आशंका से इजरायल ने अपने बॉर्डर क्षेत्र के शहर को खाली करवा दिया है।
अन्य देश | Oct 20, 2023, 08:22 PM IST -
युद्ध के बीच इजरायल का बड़ा ऐलान, बताया-हमास का खात्मा करने के बाद गाजा को लेकर क्या है प्लान
इजरायल-हमास युद्ध के बीच रक्षामंत्री योव गैलेंट ने हमास का गाजा में खात्मा करने के बाद अपने आगे के प्लान को दुनिया के सामने रख दिया है। इजरायली रक्षामंत्री ने कहा कि हम तीन चरणों में गाजा में हमास आतंकियों का सफाया कर रहे हैं। हमास का पूर्ण खात्म हो जाने के बाद गाजा के जीवन पर नियंत्रण का हमारा कोई इरादा नहीं है।
अन्य देश | Oct 20, 2023, 06:02 PM IST -
भीषण हुई जंग, इजराइल ने एयर स्ट्राइक में सैकड़ों ठिकानों को किया तबाह, हथियार और गोदाम सब ध्वस्त
इजराइल और हमास के बीच जंग के 14 दिन हो गए हैें। लेकिन जंग जारी है। इजराइल की वायुसेना गाजा पट्टी पर लगातार एयर सट्राइक करके हमास की कमर तोड़ने की कोशिश में जुटी हुई है। हमास के सैकड़ों सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया है।
एशिया | Oct 20, 2023, 01:41 PM IST -
इजराइल-हमास जंग के बीच तेल सप्लाई बाधित होने के आसार, कीमतों में लगेगी 'आग', जानिए क्या बोले एक्सपर्ट?
इजराइल और हमास में जंग के बीच तेल की कीमतों में आगामी समय बढ़ोतरी हो सकती है। तेल सप्लाई भी बाधित होने के आसार हैं। जब तेल सप्लाई बाधित होगी तो यह वैश्विक तेल बाजारों के लिए अच्छी खबर नहीं होगी। जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
एशिया | Oct 20, 2023, 01:36 PM IST -
इजराइल हमास जंग के बीच अमेरिकी सरकार ने मांगी माफी, जानिए किस भूल की वजह से करना पड़ा ऐसा?
इजराइल हमास के बीच जंग जारी है। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन हाल ही में इजराइल विजिट पर गए थे। इसी बीच अपनी एक भूल के लिए अमेरिकी सरकार को माफी मांगना पड़ी है। जानिए क्या है पूरा मामला?
अमेरिका | Oct 20, 2023, 09:51 AM IST -
'शेर हो, शेरों की तरह लड़ो', सैनिकों का जोश 'हाई' करने पहुंचे इजराइली पीएम नेतन्याहू , देखें Video
इजराइल की सेना जहां हमास पर एयर सट्राइक कर रही है। वहीं दूसरी ओर जमीनी हमले के लिए भी पूरी तरह कमर कसे हुए है। इसी बीच इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू खुद गुरुवार को गाजा के पास गोलानी ब्रिगेड पहुंचे और सैनिकों से मुलाकात की।
एशिया | Oct 20, 2023, 08:47 AM IST