ISRAEL IRAN WAR
-
इजरायल ने ईरान के 7 टॉप सैन्य कमांडरों को मार गिराया, लिस्ट में खामेनेई का नाम नहीं
IDF ने ईरानी रक्षा नेतृत्व के 7 टॉप लीडरों के मारे जाने की पुष्टि की है। IDF ने एक्स पर पोस्ट कर उनकी तस्वीरें और नाम प्रकाशित किए हैं। इस लिस्ट में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का नाम नहीं है।
एशिया | Mar 01, 2026, 07:01 AM IST -
इजरायली हमलों के बीच दुबई में फंसी इंडियन बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु, कहा- 'अभी मैं सुरक्षित, लगातार बदल रहे हालात'
इंडियन बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु ईरान-इजरायल युद्ध के बीच दुबई में फंस गई हैं। उन्होंने वहां का भयावह मंजर भी बताया है। साथ ही कहा कि उम्मीद कर रहे हैं कि यहां से जल्दी निकाल जाएं।
अन्य खेल | Mar 01, 2026, 03:18 PM IST -
इस्लामिक क्रांति, ईरान पर एकछत्र राज और अमेरिका से अदावत, पढ़िए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की कहानी
Iran Israel Conflict: ईरान के सुप्रीम लीडर Ayatollah Ali Khamenei ने 37 साल तक ईरान में एकछत्र राज किया। अमेरिका से अदावत के बावजूद प्रॉक्सी के जरिए उन्होंने मिडिल-ईस्ट में धाक जमाई। पढ़िए अयातुल्ला अली खामेनेई के बारे में।
एशिया | Mar 01, 2026, 05:24 AM IST -
'बमबारी में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत', ट्रंप ने किया दावा
Iran Supreme Leader Death News: ईरान के सुप्रीम लीडर Ali Khamenei की मौत को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने बड़ा दावा किया है। नेतन्याहू भी ऐसा ही दावा कर चुके हैं। हालांकि, ईरान की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
एशिया | Mar 01, 2026, 05:15 AM IST -
ईरान पर इजरायल-अमेरिका का इतना बड़ा हमला क्यों? व्हाइट हाउस के अधिकारी ने किया खुलासा
Iran US Conflict: अमेरिकी अधिकारी ने दावा किया कि खुफिया एजेंसियों को पता चल गया था कि ईरान अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम का इन्फ्रास्ट्रक्चर फिर से खड़ा करने में लगा है। इसी खतरे को भांपते हुए और शांति स्थापित करने के लिए ईरान पर हमला किया गया।
एशिया | Mar 01, 2026, 03:28 AM IST -
ईरान पर हमले का अमेरिका में ही शुरु हुआ विरोध, हैरिस और ममदानी ने ट्रंप के खिलाफ खोला मोर्चा
अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर बड़ा हमला किया जिसके बाद ट्रंप ने ईरानी जनता से विद्रोह का आह्वान किया, वहीं कमला हैरिस और न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने इस हमले की कड़ी निंदा की। हैरिस ने कहा कि यह युद्ध अमेरिकी जनता की इच्छाओं के खिलाफ है, जबकि ममदानी ने शांति की अपील की है।
अमेरिका | Mar 01, 2026, 01:44 AM IST -
इजरायल ने ईरान पर बोला अपना सबसे बड़ा हवाई हमला, 200 फाइटर जेट से 500 जगहों पर बरसाए बम
Iran Israel Conflict: इजरायल ने अपने इतिहास का सबसे बड़ा हमला ईरान पर बोला है। इजरायल ने एक साथ ईरान के 500 ठिकानों को निशाना बनाया और इस ऑपरेशन में उसकी वायुसेना के 200 विमानों ने हिस्सा लिया।
एशिया | Mar 01, 2026, 12:47 AM IST -
क्या इजरायल के हमले में मारे गए खामेनेई? नेतन्याहू के बयान के बाद दुनियाभर में हलचल
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया है कि ईरान पर हुए हमले में अयातुल्ला अली खामेनेई के ठिकाने को निशाना बनाया गया और उनके मारे जाने की संभावना है। हालांकि ईरान ने इन दावों का खंडन करते हुए कहा कि सुप्रीम लीडर और अन्य अधिकारी पूरी तरह स्वस्थ हैं।
एशिया | Mar 01, 2026, 01:45 AM IST -
खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव के बीच हजारों भारतीय नागरिक फंसे, दूतावासों ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, देखें पूरी लिस्ट
अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमलों के बाद खाड़ी देशों में तनाव बढ़ गया है, जिससे हजारों भारतीय फंस गए हैं। UAE, सऊदी अरब, जॉर्डन, कतर, बहरीन और अन्य देशों में भारतीय दूतावासों ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर नागरिकों को सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन की सलाह मानने को कहा है।
एशिया | Mar 01, 2026, 12:20 AM IST -
'ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई पूरी तरह स्वस्थ', भारत में ईरानी प्रतिनिधि ने किया मौत की अफवाहों का खंडन
अमेरिका-इजरायल हमलों के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की अफवाहों का भारत में उनके प्रतिनिधि ने खंडन किया। उन्होंने कहा कि खामेनेई पूरी तरह स्वस्थ हैं।
राष्ट्रीय | Feb 28, 2026, 10:20 PM IST -
इजरायल-अमेरिका के हमले में ईरान के रक्षा मंत्री की मौत, जंग के बीच सामने आया बड़ा दावा
इजरायल और अमेरिका के ईरान पर हमलों में ईरान के रक्षा मंत्री अमीर नसीरजादेह और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर मोहम्मद पाकपूर के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। अमेरिका और इजरायल ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम और मिसाइल ठिकानों को निशाना बनाया।
एशिया | Feb 28, 2026, 08:13 PM IST -
ईरान पर हमले को लेकर अमेरिका-इजरायल पर भड़का रूस, कहा- 'जहां जरूरत होगी, वहां मदद करेंगे'
ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद रूस ने कड़ी निंदा की है। रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा कि ये हमले अंतरराष्ट्रीय कानून और परमाणु अप्रसार व्यवस्था को कमजोर कर रहे हैं।
यूरोप | Feb 28, 2026, 07:34 PM IST -
'जिन हथियारों से दुनिया है अनजान, अब उनसे करेंगे हमला', ईरान ने ट्रंप को दी धमकी
Iran Us Conflict: ईरानी जनरल ने सीधे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धमकाया है। उन्होंने कहा कि ईरान अभी तक पुरानी मिसाइलों से हमले कर रहा था। लेकिन अब उन हथियारों को प्रदर्शन किया जाएगा जिन्हें किसी ने नहीं देखा है।
एशिया | Feb 28, 2026, 07:20 PM IST -
इजरायल-ईरान ने एक दूसरे पर जमकर दागी मिसाइलें, 10 वीडियो में देखें तबाही का मंजर
इजरायल और ईरान ने एक-दूसरे पर जमकर मिसाइलें दागी हैं। इस दौरान दोनों देशों को काफी नुकसान हुआ है। कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें इसे देखा जा सकता है।
एशिया | Feb 28, 2026, 06:31 PM IST -
अटैक के बाद ईरान ने 8 देशों में किया जवाबी हमला, सिर्फ एक क्लिक में यहां देखें पूरी लिस्ट
अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के जवाब में ईरान ने कई देशों में सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमले किए हैं। ईरान के निशाने पर इजरायल, बहरीन, कतर, कुवैत, UAE, सऊदी अरब, जॉर्डन और इराक में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने शामिल हैं।
एशिया | Feb 28, 2026, 06:20 PM IST -
तालिबान से जंग में जूझ रहे पाकिस्तान ने ईरान को मिलाया फोन, जानें इजरायली-अमेरिकी अटैक पर क्या हुई बात?
Iran Israel US Conflict Update: ईरान पर हुए इजरायल-अमेरिका के संयुक्त हमले की पाकिस्तान ने निंदा की है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से फोन पर बातचीत की। कूटनीतिक तरीके से मामले को सुलझाने पर जोर दिया।
एशिया | Feb 28, 2026, 06:08 PM IST -
ईरान पर हमले के बीच सामने आए मुल्क के पूर्व युवराज, कहा- 'जिस मदद का वादा था वह अब आ गई है'
Reza Pahlavi Statement on Israel Iran War | ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमलों के बीच पूर्व युवराज रेजा पहलवी सामने आए हैं और अपने मुल्क के लोगों से कहा कि ट्रंप ने जिस मदद का वादा किया था वह अब आ गई है। उन्होंने ईरानियों से सुरक्षित रहने और सड़कों पर लौटने का समय आने तक इंतजार करने की अपील की।
एशिया | Feb 28, 2026, 05:23 PM IST -
ईरान के मीनाब शहर में गर्ल्स स्कूल पर हमला, मृतकों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 85; कई घायल
Iran Israel Conflict: इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले की चपेट में ईरान के मीनाब शहर का छात्राओं का स्कूल भी आ गया है। इस अटैक में 85 लोगों की मौत हो गई है। इसमें कई दर्जन लोगों के घायल होने का भी दावा किया गया है।
एशिया | Feb 28, 2026, 10:55 PM IST -
कतर ने हवा में ही नष्ट कर दीं ईरान की कई मिसाइलें, तेहरान की कार्रवाई पर जताया कड़ा ऐतराज
Qatar Attack News: कतर ने ईरान की कई मिसाइलों को हवा में ही नष्ट करने का दावा किया है। कतर ने ईरानी हमले को अपनी संप्रभुता का खुला उल्लंघन बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ईरानी अटैक की निंदा की है।
एशिया | Feb 28, 2026, 05:00 PM IST -
ईरान ने बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर दागीं मिसाइलें, अधिकतर हवा में ही नष्ट हुईं
ईरान के हमले का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें धुएं का गुबार उठता दिखाई दे रहा है। हालांकि, बहरीन की तरफ से इस हमले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
एशिया | Feb 28, 2026, 05:19 PM IST