RAJASTHAN ELECTION
-
पुष्कर से बीजेपी के सुरेश सिंह रावत ने मारी जीत की हैट्रिक
पुष्कर विधानसभा सीट पर बीजेपी के सुरेश सिंह रावत ने जीत दर्ज की है। रावत ने कांग्रेस की नसीम अख्तर को 13869 वोटों से हराया है। सुरेश सिंह रावत ने पुष्कर विधानसभा सीट से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है।
राजस्थान | Dec 03, 2023, 07:46 PM IST -
कुंभलगढ़ से तीसरी बार जीते बीजेपी के सुरेंद्र सिंह राठौड़
राजस्थान की कुंभलगढ़ विधानसभा सीट से बीजेपी के सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने जीत की हैट्रिक मारी है। कांग्रेंस के योगेन्द्र सिंह परमार राठौड़ से 22060 वोटों से हारे हैं।
राजस्थान | Dec 03, 2023, 07:45 PM IST -
Bali, Rajasthan Assembly Election Results 2023: क्या छठी बार पुष्पेंद्र सिंह रचेंगे इतिहास?
बाली विधानसभा सीट से लगातार पांच बार जीत दर्ज करने वाले भारतीय जनता पार्टी के विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत का इस बार मुकाबला कांग्रेस के बद्री राम जाखड़ से है।
राजस्थान | Dec 03, 2023, 07:00 AM IST -
Chittorgarh, Rajasthan Assembly Election Results 2023: क्या इस बार भी भाजपा दिखा पाएगी अपना कमाल?
पिछला दो बार से भाजपा के चंद्रभान सिंह ही चित्तौड़गढ़ विधानसभा सीट से विजेता रहे हैं। मगर इस बार इस सीट पर भाजपा ने इस सीट से चंद्रभान सिंह की जगह नरपत सिंह राजवी को मौका दिया है।
राजस्थान | Dec 03, 2023, 08:26 PM IST -
आमेर में सतीश पूनिया से कांग्रेस के प्रशांत ने लिया बदला, 9 हजार वोटों से जीते
राजस्थान की आमेर विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रशांत शर्मा ने बीजेपी के बड़े नेता सतीश पूनिया को 9092 वोटों से हरा दिया है। साल 2018 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पूनिया इस सीट से बड़े मार्जिन से जीते थे।
राजस्थान | Dec 03, 2023, 07:45 PM IST -
नाथद्वारा में विश्वराज का 'राज', कांग्रेस के सीपी जोशी की करारी हार
नाथद्वारा विधानसभा सीट पर भाजपा के विश्वराज सिंह मेवाड़ ने जीत दर्ज की है। यहां से कांग्रेस के कद्दावर नेता सीपी जोशी 7504 वोटों से हारे हैं।
राजस्थान | Dec 03, 2023, 07:44 PM IST -
Assembly Election Results 2023 Highlights: BJP ने सत्ता का ‘सेमी फाइनल’ जीता; PM मोदी ने कहा- 2024 में ‘हैट्रिक’
2024 लोकसभा चुनावों के सेमीफाइनल के रूप में देखे जा रहे विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया और 4 में से 3 राज्यों में प्रचंड जीत हासिल कर ली है।
राजनीति | Dec 03, 2023, 11:49 PM IST -
Rajasthan Election Results: राजस्थान में रिवाज कायम, बीजेपी को मिली बंपर जीत, पूर्ण बहुमत की बनाएगी सरकार
राजस्थान में एक बार फिर हर 5 साल में सरकार बदलने का ट्रेंड जारी है। विधानसभा चुनाव में अब तक की काउंटिंग में बीजेपी ने बहुमत के आंकड़े को पार करते हुए 110 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बना रखी है।
राजस्थान | Dec 03, 2023, 11:25 PM IST -
बस एक दिन का इंतजार, कांग्रेस की लूट वाली सरकार से मिलेगी मुक्ति: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
राजस्थान विधानसना चुनाव के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि बस एक दिन का और इंतजार बाकी है। राजस्थान के लोगों को कांग्रेस की लूट वाली सरकार से मुक्ति मिलेगी और हम सरकार बनाएंगे। बता दें कि राजस्थान में कल 3 दिसंबर को मतगणना होनी है।
राजस्थान | Dec 02, 2023, 10:05 AM IST -
Assembly Election Results Live Streaming: 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों के नतीजे कब, कहां और कैसे देखें?
3 दिसंबर को राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना एवं छत्तीसगढ़ के चुनावों के लिए मतगणना होगी जबकि मणिपुर में 4 दिसंबर को वोटों की गिनती की जाएगी।
राजनीति | Dec 03, 2023, 07:53 AM IST -
Rajasthan Election Results Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें राजस्थान के सबसे तेज चुनावी रिजल्ट
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे रविवार यानी 3 दिसंबर को आने वाले हैं। 3 दिसंबर को काउंटिंग शुरू होते ही आप इस स्टोरी के अंदर दिए गए लिंक पर क्लिक करके चुनाव रिजल्ट देख सकेंगे।
राजस्थान | Dec 02, 2023, 07:26 AM IST -
क्या राजस्थान में महारानी के सिर सजेगा ताज? काउंटिंग से पहले वसुंधरा एक्टिव... बागियों से कर रहीं बात
इस बार सवाल ये भी है कि अगर बीजेपी की सरकार बनती है तो मुख्यमंत्री कौन होगा क्योंकि बीजेपी इस बार राजस्थान में बिना सीएम फेस के मैदान में उतरी है यानी मैदान सभी के लिए खुला हुआ है। लेकिन पार्टी के नेता अभी से इशारों-इशारों में कयास का बाजार गर्म करने में लगे हुए हैं।
राजस्थान | Dec 02, 2023, 07:43 AM IST -
राजस्थान में इस बार बागियों और निर्दलियों के बल्ले-बल्ले होने की संभावना, पार्टियों ने संपर्क साधना किया शुरू
राज्य में 25 नवंबर को मतदान हुआ और इंडिया टीवी - CNX के एग्जिट पोल के परिणाम भी सामने आ गए हैं। एग्जिट पोल में यहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर होती हुई दिख रही है।
राजस्थान | Dec 02, 2023, 06:24 AM IST -
अजीब संयोग: राजस्थान में विधानसभा की 200 सीटें, लेकिन पिछले तीन बार से केवल 199 पर हुआ मतदान
राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान साल 2013 से केवल 199 सीटों पर ही चुनाव हो रहा है। राज्य की एक सीट पर पिछले तीन बार से बाद में उपचुनाव कराया जा रहा है। जानिए इसकी वजह-
राजस्थान | Dec 01, 2023, 06:30 PM IST -
EXIT Polls पर संजय राउत बोले- कांग्रेस जीत रही है, भाजपा के लिए यह खतरे की घंटी
देश के 5 राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव का परिणाम 3 दिसंबर को घोषित होगा। इससे पहले एग्जिट पोल्स के सामने आने के बाद अब नेताओं द्वारा बयानबाजी की जा रही है। इस बीच संजय राउत ने एग्जिट पोल्स को भाजपा के लिए खतरे की घंटी बताया है।
महाराष्ट्र | Dec 01, 2023, 11:46 AM IST -
चुनाव रिजल्ट आने से पहले जोधपुर में EVM गायब, प्रशासन की फूली सांसें; सेक्टर ऑफिसर सस्पेंड
जिला निर्वाचन अधिकारी को जब इस बात की जानकारी मिली कि सेक्टर अधिकारी के पास एवं कंट्रोल पैनल मशीन नहीं मिल रही है तो उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत प्रभाव से सेक्टर अधिकारी पंकज जाखड़ को निलंबित करने के आदेश जारी किए।
राजस्थान | Dec 01, 2023, 09:05 AM IST -
एग्जिट पोल के नतीजों के बाद गवर्नर से मिले अशोक गहलोत, अचानक मीटिंग के लिए पहुंचे थे सीएम
राज्य की 199 सीटों के फाइनल आंकड़े की बात करें तो यहां कांग्रेस पार्टी बढ़त बनाते हुए दिख रही है। इंडिया टीवी - CNX के आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस इस बार रिवाज बदलने जा रही है और दोबारा सरकार बनाते हुए दिख रही है।
राजस्थान | Dec 01, 2023, 06:30 AM IST -
Rajasthan Exit Poll-2023: एग्जिट पोल में जयपुर-धौलपुर क्षेत्र में कांग्रेस को भाजपा से ज्यादा सीटें, देखें आंकड़े
राजस्थान के जयपुर-धौलपुर क्षेत्र में कांग्रेस की जय होती दिख रही है। एग्जिट पोल के नतीजों में कांग्रेस ने भाजपा को पीछे छोड़ दिया है। 48 सीटों वाले इस क्षेत्र में भाजपा को केवल 20 सीटें मिलती दिख रही हैं। जबकि कांग्रेस के खाते में 25 सीटों के आने का अनुमान है। 03 सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं।
राजस्थान | Nov 30, 2023, 07:19 PM IST -
राजस्थान में बदलेगा रिवाज या आएगी बीजेपी की सरकार, इंडिया टीवी-CNX एग्जिट पोल में हुआ खुलासा
राज्य में 25 नवंबर को मतदान हुआ और आज इंडिया टीवी - CNX के एग्जिट पोल के परिणाम भी सामने आ गए हैं। यहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच 199 सीटों पर कड़ी टक्कर होती हुई दिख रही है।
राजस्थान | Nov 30, 2023, 06:57 PM IST -
एग्जिट पोल से पहले राजस्थान के CM का दावा- कांग्रेस सभी 5 राज्यों में बनाएगी सरकार
एग्जिट पोल जारी होने से पहले अशोक गहलोत ने दावा किया कि कांग्रेस उन सभी पांच राज्यों में सरकार बनाएगी जहां इस महीने चुनाव हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि बीजेपी पांचों राज्यों में से किसी में भी नहीं जीतेगी।
राजस्थान | Nov 30, 2023, 05:03 PM IST