US PRESIDENT
-
Explainer: भारत के बाद US, UK और फ्रांस में भी शुरू हुआ चुनावों का दौर; सत्ता बदली तो रणनीतिक साझेदारी पर होगा असर?
भारत के बाद अब अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन में भी राष्ट्रीय चुनावों का दौर आरंभ हो चुका है। ये तीनों ही देश भारत के प्रमुख रणनीतिक साझेदार हैं। विभिन्न सर्वे में अमेरिका से लेकर ब्रिटेन और फ्रांस तक में मौजूदा राष्ट्राध्यक्षों की वापसी की संभावना न के बराबर दिख रही है। हालांकि यहां सत्ता बदली तो भी संबंध स्थिर रहेंगे।
Explainers | Jun 30, 2024, 01:49 PM IST -
प्रेसिडेंशियल बहस में ट्रंप से हारना बाइडेन को पड़ा भारी, अमेरिकी करने लगे राष्ट्रपति की दौड़ से बाहर हटने की मांग
अपनी पहली प्रेसिडेंशियल बहस बहस में राष्ट्रपति जो बाइडेन ट्रंप से पीछे हो गए हैं। ऐसे में अमेरिकियों ने बाइडेन को राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से बाहर हटने की मांग को तेज कर दिया है। इससे बाइडेन की मुश्किलें बड़ गई हैं। हालांकि डेमोक्रेटिक पार्टी ने कहा है कि बाइडेन ने हार नहीं मानी है और वह चुनाव मैदान में डटे रहेंगे।
अमेरिका | Jun 30, 2024, 11:05 AM IST -
अमेरिका में "प्रेसिडेंशियल बहस" में ट्रंप ने प्रवासियों के बहाने बाइडेन पर बोला हमला, मगर दांव पड़ गया उल्टा
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए नवंबर में होने वाले चुनाव से पहले प्रेसिडेंशियल बहस शुरू हो गई है। रिपब्लिकन पार्टी की ओर से पूर्व राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच 2024 का मुकाबला तय माना जा रहा है।
अमेरिका | Jun 29, 2024, 02:33 PM IST -
ट्रंप का उपराष्ट्रपति बनना पसंद करेंगे विवेक रामास्वामी? जानें, भारतीय मूल के इस युवा नेता ने क्या कहा
विवेक रामास्वामी ने कहा कि उनकी डोनाल्ड ट्रंप से भविष्य को लेकर ढेर सारी चर्चा हुई है लेकिन उपराष्ट्रपति बनने के लिए नहीं कहा गया है। उन्होंने कहा कि अगर यह जिम्मेदारी मुझे दी जाती है तो मैं सम्मानित महसूस करूंगा।
अमेरिका | Jun 28, 2024, 07:19 PM IST -
अमेरिकी अदालत के निर्णय पर भड़के ट्रम्प, कहा-राजनीतिक वजहों से हुई भ्रष्ट सुनवाई; 5 नवंबर को जनता देगी असली फैसला
अमेरिकी अदालत के फैसले पर पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प भड़क गए। अदालत से बाहर आते ही उन्होंने मीडिया से बात की और इस फैसले को राजनीति से प्रेरित बताया। ट्रम्प ने जज को विवादित बताते हुए कहा कि यह सबसे भ्रष्ट सुनवाई है। जनता 5 नवंबर को इसका जवाब देगी। बता दें कि नवंबर में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होना है।
अमेरिका | May 31, 2024, 10:50 AM IST -
Explainer:गुप्त धन मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद अब क्या होगा ट्रंप का भविष्य, क्या लड़ सकेंगे राष्ट्रपति चुनाव?
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रम्प को एक एडल्ट स्टार को उसका मुंह बंद कराने के लिए गुप्त धन देने के मामले समेत 34 मामलों में दोषी ठहराया गया है। ऐसे में सवाल है कि अब उन्हें सजा सुनाए जाने के बाद क्या जेल जाना पड़ सकता है या क्या ट्रम्प अब राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ पाएंगे?
Explainers | May 31, 2024, 09:25 AM IST -
अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल डोनॉल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, गुप्त धन मामले में ठहाराए गए दोषी
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 से पहले डोनॉल्ड ट्रंप को अदालत से बड़ा झटका लगा है। गुप्त धन मामले में अमेरिकी अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति को सभी 34 मामलों में दोषी ठहराया है। इससे फिर से ह्वाइट हाउस की दौड़ में शामिल ट्रंप के अभियान को बड़ा झटका लगा है।
अमेरिका | May 31, 2024, 06:59 AM IST -
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यक्रम में हंगामा, लिबरटेरियन ने कहा-"ट्रंप को गोली खानी चाहिए"
अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। रिपब्लिकन पार्टी की ओर से पूर्व राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप फिर से उम्मीदवार हैं। ऐसे में उनका मुकाबला एक बार फिर जो बाइडेन से होने जा रहा है। ट्रंप ने इस दौरान अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। कार्यक्रम में एक जगह उन्हें लिबरटेरियन सदस्य के विरोध का सामना करना पड़ा।
अमेरिका | May 26, 2024, 05:17 PM IST -
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनॉल्ड ट्रंप के समर्थन में आई निक्की हेली, जो बाइडेन की बढ़ी टेंशन
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप की निकटतम प्रतिद्वंदी रही निक्की हेली ने राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप को वोट देने का ऐलान कर दिया है। इससे राष्ट्रपति जो बाइडेने के खेमे में खलबली मच गई है। वहीं हेली के समर्थन में आने से अब ट्रंप की जीत और पक्की नजर आने लगी है।
अमेरिका | May 23, 2024, 11:58 AM IST -
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले ट्रंप को बड़ा झटका, एडल्ट स्टार मामले में अदालत ने ठहराया अवमानना का दोषी
अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होना है। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति को पोर्न स्टार से अपने रिश्ते को लेकर उसका मुंह बंद रखने से जुड़े मामले में अवमानना का दोषी ठहराया है।
अमेरिका | Apr 30, 2024, 10:20 PM IST -
एडल्ट स्टार के साथ गुप्त धन मामले में ट्रंप झेल रहे हैं मुकदमा, अब पूर्वाग्रह के आरोप के बाद नए जूरी करेंगे सुनवाई
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रम्प पर चल रहे हश मनी केस में नए जूरी सदस्यों की तलाश की जा रही है। ट्रम्प के वकीलों ने मौजूदा जूरी पर पक्षपात की आशंका जाहिर की थी, जिसके बाद उन सभी को बदल दिया गया। आरोप है कि ट्रम्प ने एक पोर्न स्टार से मुलाकात के बाद उसका मुंह बंद रखने के लिए 13 लाख अमेरिकी डॉलर दिए थे।
अमेरिका | Apr 18, 2024, 06:24 PM IST -
Israel Hamas War: इजरायली PM पर बरसे बाइडेन, कहा-"नेतन्याहू ने बड़ी गलती कर दी है"
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर इन दिनों काफी खफा चल रहे हैं। गाजा में लगातार आम नागरिकों की मौत और उनकी मानवीय मदद करने वाले विदेशी कर्मचारियों की मौत ने बाइडेन का गुस्सा और बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि नेतन्याहू ने बड़ी गलती कर दी है।
अन्य देश | Apr 10, 2024, 06:09 PM IST -
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले बाइडेन को झटका, वॉल स्ट्रीट जर्नल के सर्वे में 7 में 6 बैटलग्राउंड पर ट्रंप आगे
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव से पहले जो बाइडेन के लिए बुरी खबर है। वॉल स्ट्रीट जर्नल के एक ताजा सर्वे में पूर्व राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप जो बाइडेन से 7 में से 6 बैटलग्राउंड स्टेट्स में आगे निकल गए हैं। इससे बाइडेन परेशान हो गए हैं।
अमेरिका | Apr 04, 2024, 09:07 PM IST -
ट्रंप ने देशवासियों को किया अगाह, "इस बार मेरे बजाय जीते बाइडेन तो अमेरिका में होगा खून-खराबा"
पूर्व राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप ने नवंबर में चुनाव हारने पर अमेरिका में रक्तपात होने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि इस बार वह चुनाव हार गए तो अमेरिका में खून खराबा शुरू हो जाएगा और ऐसा मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन की वजह से होगा। फिर इसे वह या मैं कोई भी रोक नहीं पाएगा।
अमेरिका | Mar 17, 2024, 12:11 PM IST -
रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए जगह पक्की कर चुके ट्रंप को कोर्ट से बड़ी राहत , ये 6 आरोप हुए खारिज
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप को जॉर्जिया चुनाव हस्तक्षेप मामले में सबसे बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनके खिलाफ लगाए गए 6 आरोपों को खारिज कर दिया है। अदालत ने कहा कि आरोप की प्रचुरता अधिक देखी गई, जबकि आरोपों के सापेक्ष सुबूत नहीं हैं।
अमेरिका | Mar 14, 2024, 06:25 AM IST -
बाइडेन और ट्रंप ने जीता राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी का चुनाव, अब 2024 में फिर होगा दोनों नेताओं के बीच मुकाबला
रिपब्लिकन प्राइमरी में जीत के बाद ट्रंप के प्रचार विभाग ने उनका एक वीडियो ‘एक्स’ पर पोस्ट किया। ट्रंप ने कहा, “यह एक बड़ी जीत है। अब हमें वापस काम में जुट जाना होगा क्योंकि हमारे पास देश के इतिहास में सबसे खराब राष्ट्रपति हैं। उनका नाम जो बाइडन है, जिन्हें कभी-कभी कुटिल बाइडन भी कहा जाता है, और उन्हें हराना ही होगा।
अमेरिका | Mar 13, 2024, 05:47 PM IST -
कौन हैं लेकन रिले, जिनके परिवार से ट्रंप मिले...फिर बाइडेन को ठहराया उनकी हत्या का जिम्मेदार
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन नपर डोनॉल्ड ट्रंप ने गंभीर आरोप लगाया है। कुछ दिनों पहले अमेरिका में 22 वर्षीय नर्सिंग छात्रा लेकन रिले की मौत के लिए ट्रंप ने बाइडेन और उनकी नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है। ट्रंप ने बाइडेन को कुटिल व्यक्ति की संज्ञा दी है।
अमेरिका | Mar 10, 2024, 03:36 PM IST -
पहली बार इजरायली प्रधानमंत्री पर खुलकर बरसे बाइडेन, कहा-नेतन्याहू पहुंचा रहे इजरायल को नुकसान
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन अब इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर बेहद खफा हो गए हैं। बाइडेन ने यह तक कह दिया है कि बेंजामिन नेतन्याहू इजरायल को ही नुकसान पहुंचा रहे हैं। पिछले कई बयानों में अमेरिकी राष्ट्रपति के वक्तव्यों में नेतन्याहू के प्रति सख्ती देखी जा रही है।
अमेरिका | Mar 10, 2024, 12:02 PM IST -
इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू पर बुरी तरह खफा हुए जो बाइडेन, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कह डाली ये बात
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर बेहद खफा हो गए हैं। दरअसल इजरायल-हमास युद्ध मामले में नेतन्याहू इतने अधिक आक्रामक हो गए हैं कि वह बाइडेन की बातों को भी नहीं मान रहे हैं। इसके चलते अब जो बाइडेन का सब्र जवाब देने लगा है।
अन्य देश | Mar 09, 2024, 12:29 PM IST -
अमेरिकी राष्ट्रपति की दौड़ से बाहर हुईं निक्की हेली, ट्रंप तीसरी बार होंगे रिपब्लिकन उम्मीदवार; बाइडेन से मुकाबला
अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव 2024 एक बार फिर डोनॉल्ड ट्रंप बनाम जो बाइ़डेन होने जा रहा है। रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनने की होड़ में ट्रंप की प्रमुख प्रतिद्वंदी निक्की हेली ने आज अपना नाम इस दौर से वापस ले लिया है। ट्रंप से लगातार कई मुकाबले हारने के बाद हेली ने यह फैसला लिया है।
अमेरिका | Mar 07, 2024, 06:38 AM IST