1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अतीक अहमद का मददगार शाकिर हुआ गिरफ्तार, ऑपरेशन जिराफ के तहत की धरपकड़

अतीक अहमद का मददगार शाकिर हुआ गिरफ्तार, ऑपरेशन जिराफ के तहत की धरपकड़

 Reported By: Imran Laeek Edited By: Swayam Prakash
 Published : Oct 05, 2023 07:31 am IST,  Updated : Oct 05, 2023 07:31 am IST

अतीक अहमद के मददगार और वांटेड अभियुक्त शाकिर को कल प्रयागराज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को ये कामयाबी ऑपरेशन जिराफ के तहत मिली है। प्रयागराज में माफियाओं के कब्जे से ज़मीनों पर अवैध कब्जे को छुड़वाने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन जिराफ शुरू किया है।

Shakir arrested - India TV Hindi
अतीक का मददगार वांटेड शाकिर Image Source : FILE PHOTO

प्रयागराज की धूमनगंज पुलिस ने अतीक अहमद के मददगार और वांटेड अभियुक्त शाकिर को कल गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शाकिर के पास से एक देसी तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। गिरफ्तारी के बाद शाकिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस को ये कामयाबी ऑपरेशन जिराफ के तहत मिली है। पुलिस ने बताया कि शाकिर 120 फीट रोड पर मौसम विहार अपार्टमेंट के सामने खड़ा था, तभी एक मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पकड़ लिया।

ऑपरेशन जिराफ से मिली सफलता

बता दें कि प्रयागराज में माफियाओं के कब्जे से ज़मीनों पर अवैध कब्जे को छुड़वाने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन जिराफ शुरू किया है। इस ऑपरेशन के तहत पुलिस माफियाओं के अवैध कब्जे का पता लगाकर उसको कब्ज़ा मुक्त कराएंगी, इसके अलावा उन शूटरों और गैंगस्टर का पता लगाएंगी जो माफियाओं के इशारों पर किसी भी वारदात को अंजाम देते हैं। ऑपरेशन जिराफ की 3 टीमों का गठन किया गया है। ऑपरेशन जिराफ के शुरू होने से अतीक के IS 227 गैंग के सदस्यों को सबसे ज़्यादा परेशानी हो रही है। 

अशरफ का साला दिल्ली से हुआ था गिरफ्तार
बता दें कि पिछले हफ्ते ही उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अतीक अहमद गिरोह के सक्रिय सदस्य और एक लाख रुपए के इनामी अपराधी अब्दुल समद उर्फ सद्दाम को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। एसटीएफ के सूत्रों के मुताबिक प्रयागराज के पूरामुफ्ती के रहने वाले अपराधी सद्दाम को 27/28 सितंबर की दरमियानी रात करीब दो बजे दिल्ली के मालवीय नगर से गिरफ्तार किया गया। एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक सद्दाम, अतीक अहमद गिरोह का सक्रिय सदस्य और अतीक के भाई अशरफ का साला है। बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक ने उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। 

अतिन जफर प्रयागराज से पकड़ा गया
इससे पहले 23 सितंबर को जेल में अवैध मुलाकातों के मामले में विवेचना के दौरान चर्चित हुए आरोपी अतिन जफर को बिथरी पुलिस ने प्रयागराज से गिरफ्तार कर किया था। अतिन का पिता जफर उल्ला अतीक का करीबी था और बिल्डर मोहित जायसवाल को अगवा करने के बाद देवरिया जेल ले जाकर अतीक द्वारा उसकी कंपनी को हड़पने के मामले में आरोपी है। वहीं खुल्दाबाद का रहने वाला अतिन वही शख्स है, जिसने उमेश पाल हत्याकांड के बाद असद का ATM लखनऊ में इस्तेमाल किया था, जिससे पुलिस गुमराह हो जाए। गौरतलब है कि अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की इसी साल 15 अप्रैल को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

ये भी पढ़ें-

महादेव गेमिंग ऐप: ED दर्ज करेगी रणबीर कपूर का बयान, श्रद्धा कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, इमरान हाश्मी समेत रडार पर कई बड़े स्टार्स 

ताइवान में आया शक्तिशाली तूफान 'कोइनू', टेंशन में सरकार, उड़ानें और स्कूल बंद करने के दिए आदेश

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।