1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रयागराज से कटा अतीक की पत्नी शाइस्ता का टिकट, जानिये अब कौन है उम्मीदवार? पार्टी ने जारी की सूची

प्रयागराज से कटा अतीक की पत्नी शाइस्ता का टिकट, जानिये अब कौन है उम्मीदवार? पार्टी ने जारी की सूची

 Published : Apr 17, 2023 04:58 pm IST,  Updated : Apr 17, 2023 06:05 pm IST

प्रयागराज से पहले माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को बसपा ने अपना उम्मीदवार बनाया था लेकिन उमेश पाल हत्याकांड में नाम आने के बाद बसपा ने शाइस्ता का टिकट काट दिया था।

Atiq Ahmed, Prayagraj, Naini Jail, Uttar Pradesh, Umesh Pal murder case, Shaista Parveen- India TV Hindi
प्रयागराज से कटा अतीक की पत्नी शाइस्ता का टिकट Image Source : INDIA TV

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाले मेयर चुनाव के पहले चरण के लिए बहुजन समाज पार्टी ने अपने उम्मदीवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने 10 नगर निगमों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। पार्टी ने लखनऊ से शाहीन बानो को अपना प्रत्याशी बनाया है। इसके साथ ही पार्टी ने प्रयागराज से सईद अहमद को अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि पहले प्रयागराज से माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को अपना उम्मीदवार बनाया था लेकिन उमेश पाल हत्याकांड में नाम आने के बाद बसपा ने शाइस्ता से टिकट वापस ले लिया। 

गोरखपुर से नवल किशोर को मिला है टिकट 

इसके साथ ही पार्टी ने आगरा से लता को मथुरा नगर निगम से राजा मोहतसिम अहमद फिरोजाबाद से रुखसाना बेगम को उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही पार्टी ने झांसी से भगवान् दास फुले सहारनपुर से खादिजा मसूद वाराणसी से सुभाष चंद्र माझी को अपना उम्मदीवार बनाया है। वहीं मुरादाबाद से पार्टी ने मोहम्मद यामीन और गोरखपुर से नवल किशोर को पार्टी ने मौका दिया है। 

दो चरणों में कराए जाएंगे निकाय चुनाव 

बता दें कि प्रदेश में 2 चरणों में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। पहले चरण का मतदान 4 मई को तो दूसरे चरण का मतदान 11 मई को होगा। दोनों चरणों की मतगणना 13 मई को होगी और इसके बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। पहले चरण में शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली और जौनपुर जिले में चुनाव कराये जाएंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।