1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आखिर माफिया अतीक अहमद के दोनों नाबालिग बेटों के गायब होने के राज़ से उठ गया पर्दा, जानिए कहां हैं दोनों

आखिर माफिया अतीक अहमद के दोनों नाबालिग बेटों के गायब होने के राज़ से उठ गया पर्दा, जानिए कहां हैं दोनों

 Reported By: Imran Laeek Written By: Kajal Kumari
 Published : Mar 24, 2023 05:27 pm IST,  Updated : Mar 24, 2023 05:27 pm IST

माफिया अतीक अहमद के दोनों नाबालिग बेटे कहां गायब हैं, इसका पता चल गया है। अतीक के दोनों बेटे राजरूप पुर के बाल गृह में रखे गए हैं। पुलिस ने ये जानकारी दी है।

Atique ahmed minor sons - India TV Hindi
अतीक अहमद के दोनों नाबालिग बेटों का चल गया पता Image Source : FILE PHOTO

प्रयागराज: उमेश पाल हत्याकांड को एक महीने हो चुके हैं और अबतक पुलिस माफिया अतीक अहमद की पत्नी और उसके बेटे असद को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। वहीं उमेश पाल की मां को योगी सरकार पर पूरा भरोसा है कि उनके बेटे को न्याय मिलेगा। माफिया अतीक अहमद के दो नाबालिग बेटों के गायब होने के मामले में पुलिस ने बड़ी जानकारी दी है। माफिया अतीक अहमद के दोनों नाबालिग बेटों के गायब होने के राज़ से पर्दा उठाते हुए धूमन गंज पुलिस ने कोर्ट में अपनी रिपोर्ट पेश की है।

कोर्ट में दी गई रिपोर्ट में पुलिस ने बताया है कि अतीक के दोनों नाबालिग बेटे गायब नहीं हुए हैं वे राजरूपपुर के बाल गृह में रखे गए हैं। इस मामले में अतीक के वकील ने दोनों बेटों की सुपर्दगी की मांग की है, जिस पर कोर्ट ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी में अर्जी दाखिल करने को कहा है। पुलिस ने बताया कि अतीक के दोनों बेटे राजरूपपुर के बाल गृह में मौजूद हैं। बालगृह के अंदर पुलिस का पहरा रहता है और इसी वजह से सुरक्षा को मद्देनजर किसी को भी उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। इस मामले में कोर्ट अगली सुनवाई 27 मार्च को करेगी।

कोर्ट के पूछे जाने पर पुलिस ने दी जानकारी

बता दें कि इस मामले में धूमन गंज पुलिस से कोर्ट ने कई बार जानकारी मांगी थी और कई बार पूछने पर पुलिस सिर्फ यही बता रही थी कि दोनों बच्चों को बाल संरक्षण गृह में रखा गया है। पुलिस ने इससे पहले ये जानकारी नहीं दी थी कि दोनों बच्चों को किस बाल संरक्षण गृह में रखा गया है। शुक्रवार को हुई सुनवाई में कोर्ट ने पुलिस को पूरी जानकारी पेश करने का निर्देश दिया था। जिसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने रिपोर्ट पेश की जिससे यह साफ हो गया है कि पुलिस ने अतीक के दोनों बेटों को राजरूपपुर बाल गृह में रखा गया है। 

ये भी पढ़ें: 

राघव चड्ढा संग नजर आईं परिणीति चोपड़ा तो राज्यसभा में जगदीप धनखड़ ने ली चुटकी, जानें क्या कहा

राहुल गांधी को सच बोलने की, जनता के हक की लड़ाई लड़ने की मिली सजा-कांग्रेस का बड़ा आरोप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।