1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. सूटकेस में मिला MBBS अभ्यर्थी का शव, मकान मालिक ने पहले शराब पिलाई, फिर घोंट दिया गला

सूटकेस में मिला MBBS अभ्यर्थी का शव, मकान मालिक ने पहले शराब पिलाई, फिर घोंट दिया गला

 Published : Oct 06, 2023 05:33 pm IST,  Updated : Oct 06, 2023 05:33 pm IST

मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि 4 अक्टूबर की रात उन्हें एक अज्ञात नंबर से फिरौती के लिए फोन आया था। पूछताछ में मकान मालिक गौतम ने मामले में गिरफ्तार दूसरे व्यक्ति के साथ मिलकर हत्या की बात कबूल कर ली।

कोलकाता में एमबीबीएस...- India TV Hindi
कोलकाता में एमबीबीएस अभ्यर्थी का शव सूटकेस से बरामद (प्रतिकात्मक तस्वीर) Image Source : INDIA TV

कोलकाता: शहर के उत्तरी बाहरी इलाके न्यू टाउन में एक एमबीबीएस अभ्यर्थी का शव उसके किराए के आवास में छिपाए गए सूटकेस से बरामद किया गया। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को साजिद हुसैन का शव सेलो टेप से बंद मिला। जिस किराए के मकान में साजिद रहता था, उसके मालिक गौतम सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस सिलसिले में गिरफ्तार किया गया दूसरा व्यक्ति एक स्थानीय रेस्तरां का मालिक पप्पू सिंह है।

किराए के मकान में नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था साजिद

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के बैष्णबनगर के मूल निवासी हुसैन ने नीट परीक्षा की तैयारी के लिए किराए के आवास पर रहना शुरू किया था। एक जांच अधिकारी ने पुष्टि करते हुए कहा कि उसके माता-पिता ने शिकायत की है कि 4 अक्टूबर से उनके बेटे से संपर्क नहीं किया जा सका। उसके पिता ने अपने दोस्तों से संपर्क किया लेकिन वे उन्हें पीड़ित के ठिकाने के बारे में अपडेट नहीं कर सके।

इसके बाद साजिद के पिता कोलकाता पहुंचे और न्यू टाउन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। अंत में उसका शव उस किराए के कमरे से एक सूटकेस से बरामद किया गया, जहां वह रहता था।

मकान मालिक ने कबूला अपराध
पीड़ित के पिता ने पुलिस को यह भी बताया है कि 4 अक्टूबर की रात उन्हें एक अज्ञात नंबर से फिरौती के लिए फोन आया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में मकान मालिक गौतम ने मामले में गिरफ्तार दूसरे व्यक्ति के साथ मिलकर हत्या की बात कबूल कर ली। गौतम ने कबूल किया कि पहले पीड़ित को शराब पिलाई गई और फिर नशे की हालत में उसका गला घोंट दिया गया। पुलिस दोनों से पूछताछ के जरिए इतनी जघन्य हत्या के पीछे के मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।