1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ईरान में वैक्सीन लगने की कम स्पीड की वजह से लोगों में भड़क रहा गुस्सा

ईरान में वैक्सीन लगने की कम स्पीड की वजह से लोगों में भड़क रहा गुस्सा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 11, 2021 04:52 pm IST,  Updated : Aug 11, 2021 04:52 pm IST

ईरान कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के सबसे बुरे प्रकोप से गुजर रहा है और टीका नहीं लगवा पा रहे लोगों का गुस्सा टीका लगवा चुके पश्चिम के लोगों की बिना मास्क वाली तस्वीरें टीवी पर या इंटरनेट पर देख-देख कर भड़क रहा है।

Iran, Iran COVID-19 Vaccination, COVID-19 Vaccination Iran- India TV Hindi
ईरान कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के सबसे बुरे प्रकोप से गुजर रहा है। Image Source : AP

दुबई: ईरान कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के सबसे बुरे प्रकोप से गुजर रहा है और टीका नहीं लगवा पा रहे लोगों का गुस्सा टीका लगवा चुके पश्चिम के लोगों की बिना मास्क वाली तस्वीरें टीवी पर या इंटरनेट पर देख-देख कर भड़क रहा है। ईरान, दुनिया के अधिकांश हिस्सों की तरह, अमेरिका जैसे देशों के मुकाबले अपनी जनता को टीका लगाने में बहुत पीछे है। देश के आठ करोड़ से ज्यादा लोगों में से केवल 30 लाख को ही टीके की दोनों खुराकें लगी हैं।

वैक्सीन की हो रही है कालाबाजारी

हालांकि एक तरफ जहां कुछ देशों को टीके प्राप्त करने में गरीबी या अन्य चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, वहीं ईरान कुछ समस्याओं के लिए स्वयं जिम्मेदार है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई द्वारा पश्चिमी देशों से टीकों का दान स्वीकार करने से इनकार करने के बाद, इस्लामी गणराज्य ने टीकों का घरेलू स्तर पर उत्पादन करना चाहा, हालांकि यह प्रक्रिया अन्य देशों से बहुत पीछे है। गैर-पश्चिमी देशों से टीकों की आपूर्ति कम बनी हुई है जिससे देश में मॉडर्ना और फाइजर-बायोएनटेक के टीकों की कालाबाजारी कर उन्हें 1,350 डॉलर में बेचा जा रहा है। वहीं, ईरानी मुद्रा रियाल की कीमत काफी गिरने से इसमें भी काफी दिक्कतें आ रही हैं।

अब तक 91 हजार से ज्यादा की मौत
इस बीच, ईरान पर लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते नकदी की कमी वाली सरकार के पास विदेशों में टीके खरीदने के लिए काफी कम पैसा है। एक तरफ, डेल्टा स्वरूप जहां कहर बरपा रहा है और पहले से भरे अस्पतालों पर दबाव बढ़ता जा रहा है, वहीं, कई ईरानियों ने मास्क पहनना और घर में कैद रहना छोड़ दिया है। लोगों के पेट पर सोशल डिस्टैंसिंग भारी पड़ रही है। वैश्विक महामारी की शुरुआत के बाद से, ईरान में कोविड-19 के 40 लाख मामले सामने आए हैं और 91,000 से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है जो पश्चिम एशिया में सबसे अधिक है। वास्तविक संख्या हालांकि इससे भी ज्यादा मानी जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश