1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारतीय लोगों के बीच बोले पीएम मोदी, 'इजरायल के साथ भारत का संबंध काफी पुराना'

भारतीय लोगों के बीच बोले पीएम मोदी, 'इजरायल के साथ भारत का संबंध काफी पुराना'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 05, 2017 11:25 pm IST,  Updated : Jul 06, 2017 12:10 am IST

पीएम मोदी ने तेल अवीव में भारतीय लोगों के बीच अपने संबोधन कहा कि इजरायल से भारत का संबंध काफी पुराना है। उन्होंने कहा कि यह साथ एक-दूसरे के बीच सहयोग और समानता का है।

pm modi- India TV Hindi
pm modi Image Source : ANI

तेल अवीव :पीएम नरेंद्र मोदी ने इंडियन कल्चरल सेंटर में भारतीय लोगों के बीच अपने संबोधन कहा कि इजरायल से भारत का संबंध काफी पुराना है। उन्होंने कहा कि यह साथ एक-दूसरे के बीच सहयोग और समानता का है। हमारे और इजरायल की संस्कृति में बहुत सारी समानता है। इजरायल की  यह भूमि बलिदान की गाथा से भरी हुई है। किसी भी देश का विकास उसके नागरिकों के स्पिरिट से तय होता है। संख्या और आकार मायने नहीं रखता यह इजरायल ने कर दिखाया है।

इजरायल में बसे भारतीयों के लिए तोहफे का ऐलान करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि OCI कार्ड के नियमों को सरल करेंगे। इसके साथ ही दिल्ली-मुंबई-तेल अवीव विमान सेवा शुरू करने का भी ऐलान किया। 

इजरायल के पीएम बेजामिन नेतन्याहू भी इस मौके पर पीएम मोदी के साथ थे। नेतन्याहू ने पीएम मोदी की तारीफ की।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश