1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सेना प्रमुख पर आए फैसले से पाक के बाहरी दुश्मन और भीतरी माफिया निराश होंगे: इमरान

सेना प्रमुख पर आए फैसले से पाक के बाहरी दुश्मन और भीतरी माफिया निराश होंगे: इमरान

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 28, 2019 08:26 pm IST,  Updated : Nov 28, 2019 08:26 pm IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार को सेना प्रमुख जनरल कमर बाजवा का कार्यकाल छह महीने के लिये बढ़ाने को मंजूरी देने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले की तारीफ करते हुए कहा कि इस निर्णय से देश के "बाहरी दुश्मन" और "भीतरी माफिया" खासतौर पर निराश होंगे।

Imran khan- India TV Hindi
Imran khan

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार को सेना प्रमुख जनरल कमर बाजवा का कार्यकाल छह महीने के लिये बढ़ाने को मंजूरी देने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले की तारीफ करते हुए कहा कि इस निर्णय से देश के "बाहरी दुश्मन" और "भीतरी माफिया" खासतौर पर निराश होंगे। बाजवा का तीन साल का पहला कार्यकाल बृहस्पतिवार रात खत्म हो रहा है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब वह छह और महीनों के लिये सेना प्रमुख बने रहेंगे। 

प्रधानमंत्री खान ने 19 अगस्त को एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर क्षेत्रीय सुरक्षा हालात का हवाला देते हुए बाजवा का कार्यकाल तीन साल के लिये बढ़ा दिया था, लेकिन शीर्ष अदालत ने उन्हें सेवा विस्तार देने में अनियमितता की बात कहते हुए मंगलवार को अधिसूचना को निलंबित कर दिया था। सरकार ने इस मामले में शीर्ष अदालत की टिप्पणियों के बाद 19 अगस्त को जारी अधिसूचना वापस लेकर नयी अधिसूचना जारी की। 

खान ने अदालत के फैसले पर सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए कहा, "आज उन लोगों को बड़ी निराश होगी जिन्हें उम्मीद थी की कि संस्थानों के टकराव से देश अस्थिर हो जाएगा।" खान ने कहा कि इससे खासतौर पर पाकिस्तान के बाहरी दुश्मनों और भीतरी माफियाओं को निराशा हुई होगी। हालांकि खान ने यह नहीं बताया कि उन्होंने पाकिस्तान के "बाहरी दुश्मन" और "भीतरी माफिया" शब्द का इस्तेमाल किसके लिये किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश