1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Russia Ukraine War: जंग के बीच ब्रिटिश PM बोरिस जॉनसन यूक्रेन के राष्ट्रपति से मिलने कीव पहुंचे

Russia Ukraine War: जंग के बीच ब्रिटिश PM बोरिस जॉनसन यूक्रेन के राष्ट्रपति से मिलने कीव पहुंचे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 09, 2022 10:40 pm IST,  Updated : Apr 09, 2022 10:40 pm IST

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया कि दोनों नेताओं के बीच बैठक में ब्रिटेन की ओर से यूक्रेन को दिए जाने वाले दीर्घकालिक समर्थन समेत वित्तीय और सैन्य सहायता के नए पैकेज पर चर्चा होगी।

Boris Johnson Volodymyr Zelenskyy- India TV Hindi
Boris Johnson and Volodymyr Zelenskyy Image Source : TWITTER

कीव: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मिलकर एकजुटता दिखाने के लिए यूक्रेन की यात्रा की। ब्रिटिश प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया कि दोनों नेताओं के बीच शनिवार की बैठक में ब्रिटेन की ओर से यूक्रेन को दिए जाने वाले दीर्घकालिक समर्थन समेत वित्तीय और सैन्य सहायता के नए पैकेज पर चर्चा होगी। यह यात्रा जॉनसन की ओर से यूक्रेन को उच्च क्षमता वाले सैन्य उपकरण खरीदने के लिए और 10 करोड़ पाउंड देने के ऐलान के एक दिन बाद हो रही है।

जॉनसन ने कहा है कि लगातार रूसी हमले के बीच ब्रिटेन यूक्रेन की मदद करना चाहता है ताकि वह अपनी रक्षा कर सके। यूक्रेन में राष्ट्रपति कार्यालय के उप प्रमुख एंड्रिज सिबिहा ने पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों नेता कीव में मुलाकात कर रहे हैं। जर्मनी के चांसलर ओलाफ शाल्त्स के साथ शुक्रवार को एक प्रेसवर्ता के दौरान जॉनसन ने कहा था कि वह यूक्रेनी सेना को विमान रोधी मिसाइल और अन्य 800 टैंक रोधी मिसाइल देंगे। इसके अलावा उन्होंने और अधिक हेलमेट, रात में देखने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और अन्य हथियार देने का वादा किया।

गौरतलब है कि ब्रिटेन से गैर घातक दो लाख सैन्य उपकरणों की खेप पहले ही यूक्रेन पहुंच चुकी है।

(इनपुट- एजेंसी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश