नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव पर पूरी दुनिया की नजर है। कोरोना महामारी के कहर के बीच अमेरिका में चुनाव की वह तारीख आ चुकी है, जिसका लंबे समय से दुनिया को इंतजार था। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन ने मतदाताओं को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मतदान खत्म होने के बाद नतीजे आने शुरू हो गए हैं। आपको बता दें कि कोरोना संकट से निपटने में नाकाम रहने पर ट्रंप प्रशासन की छवि को गहरा धक्का लगा है। ट्रंप के विरोधी इस मुद्दे को जोर-शोर से उछाल रहे हैं, ताकि चुनाव में उन्हें पटखनी दी जा सके। हालिया चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों की मानें तो इसमें डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन ट्रंप से आगे हैं। हालांकि चुनाव का दिन नजदीक आते-आते यह अंतर कम हो रहा है, ऐसे में चुनाव नतीजे बेहद दिलचस्प होने वाले हैं।
जो बाइडेन ने फिर ट्वीट कर जीत का भरोसा जताया, प्रक्रिया और एक-दूसरे पर विश्वास बनाए रखें। हम एक साथ इसे जीतेंगे।
पेंसिल्वेनिया और मिशिगन में काउंटिंग सेंटर पर पहुंच की इजाजत के लिए कोर्ट जाने पर डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर अपना पक्ष रखा।
जीत के करीब पहुंचे जो बाइडेन, अबतक 264 इलेक्टोरल वोट मिले, ट्रम्प के खाते में 214 वोट
राष्ट्रपति के पद पर कौन संभालेगा, इसका फैसला अब लगभग छह राज्यों - एरिजोना, मिशिगन, नेवादा, उत्तरी कैरोलिना, पेंसिल्वेनिया और विस्कॉन्सिन के परिणामों पर टिका हुआ है, जहां 83 इलेक्टोरल कॉलेज सीटों पर वोटों की गिनती होनी है। इन चार राज्यों में ट्रंप चार में जबकि बाइडन दो में बढ़त बनाए हुए हैं।
राष्ट्रपति पद तक पहुंचने के लिए 278 इलेक्टोरल कॉलेज वोटों की जरूरत है।
एनबीसी के अनुसार, 6.86 करोड़ वोट बाइडन के लिए और 6.6 करोड़ वोट ट्रंप के लिए पड़े हैं। ट्रंप अपने प्रतिद्वंदी बाइडन से 26 लाख वोटों से पीछे हैं। अभी 2.31 करोड़ वोटों की गिनती होना बाकी है। इसलिए अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है कि ऊंट किस करवट बैठेगा। यानी राष्ट्रपति चुनाव में कोई भी बाजी मार सकता है।
राष्ट्रपति चुनाव के लिए सभी वोटों की गिनती नहीं हुई है और रिपबल्किन पार्टी के उम्मीदवार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन के बीच कांटे की टक्कर है। मतगणना में डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडन अब भी आगे चल रहे हैं, लेकिन अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके बीच फासला बुहत कम रह गया है। कुल 538 इलेक्टोरल कॉलेज सीट में से बाइडन 238 और ट्रंप 213 पर जीत दर्ज कर चुके हैं, जबकि 87 सीटों के नजीजे आने अभी बाकी हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वोटों की गिनती पर सवाल उठाए हैं। पहले ट्विटर ने ट्रंप के ट्वीट को ब्लॉक कर दिया और अब फेसबुक-इंस्टाग्राम ने भी ऐसा ही किया है। फेसबुक ने कहा है कि अभी वोटों की गिनती जारी है, ऐसे में नतीजों को लेकर बयान देना गलत है।
ताजा आंकड़ों में जो बाइडेन के खाते में 236 इलेक्टोरल वोट और डोनाल्ड ट्रंप के खाते में 213 इलेक्टोरल वोट हैं
जो बाइडेन 236
डोनाल्ड ट्रंप 213
डोनाल्ड ट्रंप बोले कि वोटों की गिनती में कई जगह फ्रॉड हो रहा है, लेकिन हम चुनाव जीतेंगे। हम लोग सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और वोटों को रोकने की मांग करेंगे। हम चुनाव जीत चुके हैं और मैं अपने वोटरों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।
वोटों की गिनती के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश को संबोधित किया। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैं अमेरिकी लोगों का शुक्रिया करना चाहता हूं, लाखों लोगों ने हमारे लिए वोट किया है। कुछ लोग हमारे वोटरों को प्रभावित करना चाहते हैं। हम लोग बड़ी जीत की तैयारी कर रहे थे, लेकिन अचानक माहौल बदलने लगा है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमने टेक्सास, फ्लोरिडा बड़े अंतर से जीता लेकिन इन वोटों को जोड़ा नहीं जा रहा है। हम नॉर्थ कैरोलिना में आगे चल रहे हैं। ट्रंप ने पेंसलवेनिया के वोटरों का भी शुक्रिया किया, हम 6 लाख वोटों से आगे वोटों चल रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि हम राज्य के बाद राज्य जीत रहे हैं।
शानदार नतीजे आने वाले हैं: डोनाल्ड ट्रंप
हम बड़े अंतर से जीत रहे हैं: डोनाल्ड ट्रंप
हमने कई ऐसे राज्य जीते जहां हमें जीत की उम्मीद नहीं थी: डोनाल्ड ट्रंप
हम बड़े अंतर से जीत रहे हैं: डोनाल्ड ट्रंप
डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन को 220 इलेक्टोरल वोट, रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प के खाते में 213 इलेक्टोरल वोट
बड़े और निर्णायक राज्यों की बात करें तो इनमें फ्लोरिडा और मिशिगन में डोनाल्ड ट्रंप बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरी तरफ उनके प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन ने ओहियो, नॉर्थ कैरोलिना और पेन्सिलवेनिया में निर्णायक बढ़त बना रखी है।
अमेरिका में वाइट हाउस के बाहर मारपीट की खबर है। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों के मद्देनजर तनाव बरकरार है।
डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन को 224 इलेक्टोरल वोट, रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प के खाते में 212 इलेक्टोरल वोट
जो बाइडेन ने वाशिंगटन, ओरेगॉन, कैलिफोर्निया और इलिनोइस में जीत दर्ज की।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में जीत दर्ज कर ली है। फ्लोरिडा में कुल 29 इलेक्टोरल वोट थे, इसी के साथ अब डोनाल्ड ट्रंप इलेक्टोरल वोट की रेस में आगे बढ़ रहे हैं।
वोटों की गिनती के बीच डेमोक्रेट्स की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन ने देश को संबोधित किया। जो बाइडेन ने कहा कि हम चुनाव जीतने जा रहे हैं, हमें पता था कि नतीजों में वक्त लगेगा। हमें इंतजार करना होगा, जबतक हर एक बैलेट की गिनती नहीं हो जाती है हम इंतजार करेंगे। हमने ऐरिजोना, मैनिसोटा में जीत दर्ज की है, जॉर्जिया में कड़ी टक्कर है और अंत में हम पेंसेलवेनिया भी जीत जाएंगे। जो बाइडेन ने कहा कि अंत में अमेरिकी लोगों की जीत होगी, जिन लोगों ने बाहर निकलकर वोट दिया उनका शुक्रिया।
डेमोक्रेट मार्क केली ने जीती एरिज़ोना सीट, मैक्स्ली को हराया
हम जहां हैं, वहां अच्छा महसूस कर रहे हैं। विस्कॉन्सिन और मिशिगन से अच्छी खबर है। हर मतपत्र की गिनती होने तक चुनाव खत्म नहीं होगा।
भारतीय मूल के डेमोक्रेटिक सांसद राजा कृष्णमूर्ति लगातार तीसरी बार अमेरिकी कांग्रेस के निम्न सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के लिए चुन लिए गए हैं। नयी दिल्ली में जन्मे 47 वर्षीय कृष्णमूर्ति ने आसानी से लिबरटेरियन पार्टी उम्मीदवार प्रेस्टन नेल्सन को हरा दिया।
डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन को 209 इलेक्टोरल वोट, रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प के खाते में 112 इलेक्टोरल वोट
डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन ने वाशिंगटन, ओरेगन, और कैलिफोर्निया में जीत हासिल की
538 इलेक्टोरल वोट में से 209 बाइडेन के खाते में 112 डोनाल्ड ट्रम्प के खाते में। जीत के लिए 270 इलेक्टोरल वोट्स की जरूरत
डोनाल्ड ट्रम्प ने मिसौरी में जीत हासिल की, 10 इलेक्टोरल वोट हासिल किया
538 इलेक्टोरल वोट में 131 बाइडेन के खाते में 92 इलेक्टोरल वोट डोनाल्ड ट्रंप के खाते में। जीत के लिए 270 इलेक्टोरल वोट्स की जरूरत
फ्लोरिडा में डोनाल्ड ट्रम्प और जो बाइडेन के बीच कांटे की टक्कर
ओकलाहोमा, अलबामा, टेनेसी, मिसीसीपी में ट्रम्प की जीत, मैरीलेंड, मैसाचुसेट्स, न्यू जर्सी, रोड आइलैंड, डेलावेयर, इलिनोइस, कनेक्टिकट में ट्रम्प की जीत
मैरीलैंड में जो बाइडेन की जीत
538 में 55 इलेक्टोरल पर डोनाल्ड ट्रम्प की जीत, 85 पर बाइडेन की जीत
ओकलाहोमा और मिसीसीपी में डोनाल्ड ट्रम्प की जीत
साउथ कैरोलिना में डोनाल्ड ट्रम्प की जीत
वर्जिनिया में जो बाइडेन को बड़ी जीत मिली, वर्मोंट में भी बाइडेन को मिली कामयाबी
538 में 13 इलेक्टोरल पर डोनाल्ड ट्रम्प की जीत, 3 पर बाइडेन की जीत
फ्लोरिडा में भी डोनाल्ड ट्रम्प को बढ़त, केंटुकी में 54 फीसदी से ज्यादा वोट मिले
ट्रम्प को जीत का भरोसा, ट्वीट कर पूरे अमेरिका सेे अच्छे संकेत की बात कही
अब तक के रूझानों में डोनाल्ड ट्रंप आगे, केंटुकी में डोनाल्ड ट्रम्प की जीत, इंडियाना, न्यू हैंपशायर में डोनाल्ड ट्रम्प आगे
अमेरिकी चुनाव के बीच सेंसेक्स में बढ़त देखने को मिल रही है। नैसडैक में 202 अंकों की बढ़त एसएंडपी में 58 अंकों की बढ़त देखने को मिली है।
अमेरिका में दो राज्यों के शुरुआती नतीजे सामने आए। इंडियाना और न्यूहैंपशायर में डोनाल्ड ट्रंप आगे चल रहे है। अबतक की आउंटिंग में 72 फीसदी वोट ट्रंप को 26 फीसदी बाइडन को मिले है।
कमला हैरिस ने कहा कि डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के लोगों की शक्ति से डर गए है। हैरिस ने लोगों से वोट देने की अपील करते हुए कहा, "डोनाल्ड ट्रम्प को जिस चीज से सबसे ज्यादा डर है वह जो बाइडन।
डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीट कर कहा कि अमेरिकियों से बाहर निकलने और वोट देने का आग्रह करते हुए, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अगले वर्ष "अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़ा आर्थिक वर्ष" होगा। मेरे प्रशासन के तहत, हमारी अर्थव्यवस्था 33.1% पर सबसे तेज दर से बढ़ रही है। अगले साल अमेरिकी इतिहास में महान आर्थिक इतिहास होगा! ”
अमेरिकी उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने लोगों से बात करते हुए कहा कि अमेरिका में नस्लीय अन्याय पर लंबे समय से निर्भरता के बारे में सोचें। जो को 'ब्लैक लाइव्स मैटर' कहने का साहस है। वह समझते है कि इसके बारे में सोचना/ बोलना/सुनना मुश्किल हो सकता है लेकिन हम चीजों की सच्चाई का सामना कर सकते हैं। नस्लीय असमानताओं से निपटने की आवश्यकता है।
न्यूजर्सी स्थित एक व्यवसायिक पेशेवर पंकज जायसवाल ने इंडिया टीवी से कहा कि अमेरिका के चुनाव परिणाम के बाद डोनाल्ड ट्रम्प और जो बिडेन दोनों ही भारत के साथ एक अच्छा रिश्ता बनाए रखना चाहेंगे।
न्यूयॉर्क से पत्रकार जेनिया बहल ने इंडिया टीवी को बताया कि अमेरिका-भारत के संबंध ज्यादा प्रभावित नहीं होंगे, चाहे ट्रम्प दूसरा कार्यकाल जीते या जो बिडेन अमेरिकी राष्ट्रपति बने। यह देखना दिलचस्प होगा कि चीन, पाकिस्तान जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर बिडेन क्या स्टैंड लेते हैं।
न्यूयॉर्क से पत्रकार जेनिया बहल ने इंडिया टीवी को बताया कि कोरोनोवायरस, पुलिस क्रूरता और देश की आर्थिक स्थिति जैसे मुद्दे वोट करते समय अमेरिका के लोगों के दिमाग में खेलने वाले कुछ शीर्ष मुद्दे हैं। यह कहा जा रहा है कि रिपब्लिकन बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए आ रहे हैं, जबकि डेमोक्रेट ने डाक मतपत्रों के लिए चुना है।
बिल क्लिंटन ने मतदान के बाद हिलेरी के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए अपने ट्वीट में कहा, "हिलेरी और मैंने अभी-अभी जो बिडेन और कमला हैरिस के लिए वोट किया। वे हम सभी के लिए एक बेहतर भविष्य का निर्माण करने के लिए अथक प्रयास करेंगे। यदि आपने अभीतक मतदान नहीं किया है, तो अभी मतदान करें!"
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान के बीच व्हाइट हाउस ने कहा किराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आपराधिक न्याय सुधार के लिए बहुत काम किया है। वह यह सुनिश्चित करने के लिए सार्वजनिक सुरक्षा के लिए लड़ रहे हैं कि हमारी न्याय प्रणाली हर अमेरिकी समुदाय की सेवा करे।
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिकी नागरिकों से बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए बाहर आने की अपील की। ओबामा, ट्रम्प के चैलेंजर जो बिडेन के लिए समर्थन मांग रहे हैं।
कमला हैरिस, अमेरिकी उप-राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार से जब पूछा गया कि चुनाव को लेकर आप क्या सोच रही है? इसपर उन्होनें कहा कि दिन खत्म नहीं हुआ है। मतदान बंद होने के बाद मुझसे पूछें, हो सकता है कि मेरे पास एक बेहतर विचार हो, लेकिन अभी मैं यहां लोगों को वोट देने के लिए याद दिला रहा हूं क्योंकि चुनाव अभी भी हो रहा है, यह खत्म नहीं हुआ है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प वर्जीनिया में कहा कि मैंने सुना है कि हम फ्लोरिडा, एरिजोना, टेक्सास में अविश्वसनीय रूप से बहुत अच्छा कर रहे हैं। मुझे लगता है कि अगले 4 साल हमारे लिए महत्वपूर्ण होने वाले है।
डोनाल्ड ट्रम्प के डेमोक्रेट चैलेंजर जो बिडेन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस राष्ट्र की आत्मा को बहाल करने का समय आ गया है। हमारे लोकतंत्र को खड़ा करने और इसे वापस लाने के लिए मतदान करने का समय है।
डेमोक्रेटिक उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने ट्वीट कर कैलिफोर्निया के लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की है। अगर कमला हैरिस जीत जाती है, तो वह पहली भारतीय-अमेरिकी, ब्लैक और अफ्रीकी-अमेरिकी होंगे जो शीर्ष पद पर होंगे। हैरिस ने ट्वीट किया, "12 मिलियन कैलिफ़ोर्नियावासियों ने चुनाव के दिन से पहले मतदान किया। लाखों लोग आज चुनाव में उतरेंगे। कैलिफोर्निया के लिए यह ऐतिहासिक मोड़ है।"
अमेरिका में करीब 40 लाख भारतीय मूल के लोग हैं जिनमें से 25 लाख मतदान के अधिकारी हैं। 13 लाख से अधिक भारतीय-अमेरिकी टेक्सास, मिशिगन, फ्लोरिडा और पेनसिल्वेनिया जैसे अहम राज्यों के मतदाता हैं। मतदान का समय अलग-अलग राज्यों के लिए भिन्न है। शुरुआती में बड़ी संख्या में लोगों के मतदान करने की खबरें हैं।
अमेरिका में पिछले कुछ दशकों में सबसे अधिक आरोप-प्रत्यारोप वाले राष्ट्रपति चुनावों में से एक के लिए मंगलवार को बड़ी संख्या में मतदाता मतदान करने के लिए निकल रहे हैं और कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखी जा रही हैं।
अमेरिका में राष्ट्रीय और राज्य चुनाव में कई जगह पर कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है, मगर कुल मिलाकर डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडन ने राष्ट्रीय और प्रमुख राज्यों के चुनावी मैदानों में अपनी बढ़त बनाए रखी है। एप्को वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।
एप्को वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट में कहा गया है कि डेमोक्रेटिक उम्मीदवार शुरुआती दौर में और मेल-इन वोटिंग का नेतृत्व करेंगे, जबकि रिपब्लिकन उम्मीदवार चुनाव दिवस मतदान पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे। रिपोर्ट में इस पर भी जोर दिया गया है कि जल्दबाजी में किसी भी परिणाम पर पहुंचने के बजाय फाइनल परिणाम के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
एप्को वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह पूरी तरह से संभव है कि ट्रंप कई प्रमुख राज्यों में आगे होंगे, लेकिन जैसा कि मेल-इन मतपत्रों को गिना जाएगा तो वह पिछड़ सकते हैं और बाइडन की विजेता के रूप में उभरने की संभावना है। रिपोर्ट में कहा गया है, "राष्ट्रीय और राज्य के चुनाव परिणाम कहीं-कहीं पर कांटे की टक्कर के साथ स्थिर रह सकते हैं, लेकिन कुल मिलाकर बाइडन राष्ट्रीय स्तर पर और प्रमुख राज्यों के चुनावी मैदानों में अपनी बढ़त बनाए रखेंगे।"
अमेरिका में राष्ट्रीय और राज्य चुनाव में कई जगह पर कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है, मगर कुल मिलाकर डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडन ने राष्ट्रीय और प्रमुख राज्यों के चुनावी मैदानों में अपनी बढ़त बनाए रखी है। एप्को वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। चुनाव में कोविड-19 महामारी और इससे पड़ने वाले प्रभावों का बोलबाला देखने को मिला है।
उपराष्ट्रपति पद की डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस ने मतदाताओं से कहा कि ‘‘अगर आपने मतदान कर दिया है तो शुक्रिया। लेकिन हमें अब भी आपकी मदद की जरूरत है। 20 मिनट निकालिए और मतदाताओं को मतदान केंद्रों को खोजने में मदद कीजिए।’’
मंगलवार तड़के प्रचार से लौटे ट्रंप ने अमेरिकी जनता से उन्हें वोट देने की अपील की है। उन्होंने चुनावी रैलियों में खुद के नृत्य के एक छोटे से वीडियो के साथ ट्वीट किया, ‘‘मतदान करें, मतदान करें, मतदान करें।’’ बाइडेन ने भी जनता से मतदान करने की अपील करते हुए कहा, ‘‘मतदान का दिन है। जाइए, वोट दीजिए अमेरिका।’’
अमेरिका में करीब 40 लाख भारतीय मूल के लोग हैं जिनमें से 25 लाख मतदान के अधिकारी हैं। 13 लाख से अधिक भारतीय-अमेरिकी टेक्सास, मिशिगन, फ्लोरिडा और पेनसिल्वेनिया जैसे अहम राज्यों के मतदाता हैं।
मंगलवार को बड़ी संख्या में मतदाता मतदान करने के लिए निकल रहे हैं और कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखी जा रही हैं। कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बीच करीब 10 करोड़ अमेरिकी पहले ही पूर्व-मतदान में अपना वोट डाल चुके हैं और माना जा रहा है कि देश के एक सदी के इतिहास में इस बार सर्वाधिक मतदान हो सकता है। इस साल करीब 23.9 करोड़ लोग मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।
कोविड-19 महामारी के बीच पूरे अमेरिका में महीनों चुनाव अभियान को संबोधित करने के बाद, राष्ट्रपति ट्रंप मंगलवार को चुनाव के दौरान व्हाइट हाउस में ही रहेंगे। द हिल न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, बीते तीन दिनों में 14 रैलियों को संबोधित करने के बाद, राष्ट्रपति मंगलवार रात को कैंपेन पार्टी आयोजित करेंगे।
हिल न्यूज ने व्हाइट हाउस के संचार निदेशक अलिसा फराह के हवाले से कहा, "राष्ट्रपति व्हाइट हाउस से चुनाव नतीजे देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। ऐसा करने वाले वह पहले पदस्थ राष्ट्रपति होंगे। वह जोश से लबरेज हैं। वह मोमेंटम महसूस कर रहे हैं। हममें से कईयों ने ऐसा 2016 में भी महसूस किया था।"
इस बार चुनाव के बाद अमेरिका में हिंसा फैलने की आशंका भी जताई जा रही है। पिछले कई दिनों से अमेरिका में प्रदर्शन जारी है, माना जा रहा है कि अगर स्पष्ट बहुमत के चुनाव नतीजे नहीं आए तो प्रदर्शनकारी उग्र हो सकते हैं। ऐसे में तमाम जगहों पर तोड़फोड़ की घटनाएं हो सकती है। इसके मद्देनजर देश भर में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं।
वाशिंगटन डीसी के थिंक टैंक ब्रुकिंग्स इंस्टीट्यूशन के गवर्नेंस स्टडीज के उपाध्यक्ष और निदेशक डेरेल वेस्ट के मुताबिक कड़ी टक्कर वाले सेंटर विजेता का निर्धारण करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
ट्रंप और बिडेन के बीच फ्लोरिडा, मिशिगन, विस्कॉन्सिन, उत्तरी कैरोलाइना और एरिजोना सहित अन्य क्षेत्रों में कड़ा मुकाबला है। रियल क्लियर पॉलिटिक्स के अनुसार, बाइडेन इन पांच राज्यों और पेंसिल्वेनिया में ट्रंप से केवल 3.2 फीसदी बढ़त बना पाए हैं।
बिडेन, कोरोना वायरस को हराने की दिशा में पहला कदम डोनाल्ड ट्रंप की चुनावी हार के तौर पर सुनिश्चित करना होगा। क्योंकि कोविड-19 महामारी ने अमेरिका पर बहुत गंभीर प्रभाव डाला है। पिट्सबर्ग में मतदाताओं से भावुक अपील करते हुए बाइडेन ने ट्रंप को हराने का आग्रह किया।
कोरोना संकट से निपटने में नाकाम रहने पर ट्रंप प्रशासन की छवि को गहरा धक्का लगा है। ट्रंप के विरोधी इस मुद्दे को जोर-शोर से उछाल रहे हैं, ताकि चुनाव में उन्हें पटखनी दी जा सके। हालिया चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों की मानें तो इसमें डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन ट्रंप से आगे हैं। हालांकि चुनाव का दिन नजदीक आते-आते यह अंतर कम हो रहा है, ऐसे में चुनाव नतीजे बेहद दिलचस्प होने वाले हैं।
बिडेन ने अमेरिका के लोगों से वोट करने का निवेदन किया।
भारत में भी लोग अमेरिकी चुनाव को लेकर उत्साहित हैं। Twitter पर अमेरिकी चुनाव से संबंधित #Trump2020 और #America ट्रेंड कर रहा है।

संपादक की पसंद