1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पटना में कल नहीं सजेगा बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार, नहीं खोलेंगे लोगों की पर्ची, मंच से किया ऐलान

पटना में कल नहीं सजेगा बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार, नहीं खोलेंगे लोगों की पर्ची, मंच से किया ऐलान

 Edited By: Kajal Kumari
 Published : May 14, 2023 10:47 pm IST,  Updated : May 14, 2023 10:47 pm IST

बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार आजकल नौबतपुर में सज रहा है। रविवार को भरे मंच से उन्होंने ऐलान किया है कि कल यानी सोमवार को दिव्य दरबार नहीं लगेगा और पर्चियां नहीं पढ़ीं जाएंगी। उन्होंने इसका कारण भी बताया है।

baba bageshwar divya darbar- India TV Hindi
पटना में कल नहीं सजेगा बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार Image Source : TWITTER

पटना: आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यानी बाबा बागेश्वर आजकल बिहार की राजधानी पटना में हैं और पटना से सटे नौबतपुर में उनका दरबार सज रहा है। विवादों में पहने वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने रविवार को भी मंच से विवादित बयान दिया है जिसपर बिहार के विपक्षी दल के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इस बीच रविवार को दरबार में हनुमत कथा के दौरान उन्होंने ऐलान किया कि कल यानी सोमवार , 15 मई को पहले से निर्धारित दिव्य दरबार, जिसमें पर्ची निकाली जानी थी, वह दरबार नहीं सजेगा. यानी बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार कल नहीं होगा और वे लोगों की पर्चियां नहीं पढ़ेंगे। हालांकि उन्होंने कहा है कि हनुमंत कथा जारी रहेगी।

देखें वीडियो-बाबा बागेश्वर ने क्या कहा

उन्होंने इसकी वजह  बताई है कि, कथा सुनने वालों की भीड़ बहुत ज्यादा हो रही है। मंच के सामने बने पंडाल में पैर रखने तक की जगह नहीं होती है। ऐसे में पर्ची जिसकी निकलेगी, उसके लिए भीड़ से निकलकर मंच तक पहुंचना सम्भव नहीं हो सकेगा। इसीलिए कल का दिव्य दरबार नहीं लगेगा और वे पर्ची नहीं पढ़ेंगे।  बाबा के कथावाचन के समय में भी बदलाव किया जा रहा है। अंधेरा होने से पहले ही प्रवचन समाप्त कर दिया जायेगा।

कथा सुनने आए लोगों की बिगड़ी तबियत

जानकारी के मुताबिक पटना में आज भीषण गर्मी की वजह से कथा सुनने पहुंचे कई लोगों की तबियत बिगड़ गयी थी। जिन लोगों की तबियत बिगड़ी थी  ऐसे लोगों को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। बता दें कि पटना में रविवार को भीषण गर्मी का प्रकोप रहा और मौसम सोमवार को भी ऐसा ही रहने का अनुमान है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।