1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में खेत में दौड़ा-दौड़ा कर दिया जा रहा वैक्सीन, दहाड़ें मारकर रोती महिला का वीडियो वायरल

बिहार में खेत में दौड़ा-दौड़ा कर दिया जा रहा वैक्सीन, दहाड़ें मारकर रोती महिला का वीडियो वायरल

 Reported By: Nitish Chandra @NitishIndiatv
 Published : Dec 15, 2021 08:28 pm IST,  Updated : Dec 15, 2021 08:28 pm IST

बताया जा रहा है कि शेखपुरा में पिछले कुछ दिनों से इस तरह की अफवाह फैलाई गई है कि कोरोना का वैक्सीन लेने से आदमी मर जाता है या फिर नपुंसक हो जाता है।

Viral Video: Hesitant people getting vaccinated forcibly by health team in Bihar- India TV Hindi
बिहार में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिसे देखकर कहा जा सकता है कि सरकार लोगों के स्वास्थ्य के प्रति सजग है। Image Source : INDIA TV

Highlights

  • बिहार सरकार का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग वैक्सीन लें।
  • शेखपुरा में अफवाह फैलाई गई है कि कोरोना का वैक्सीन लेने से आदमी मर जाता है या फिर नपुंसक हो जाता है।
  • बिहार सरकार कोरोना वैक्सीन की खुराक लेने के लिए लोगों को लगातार जागरुक कर रही है।

पटना: बिहार में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिसे देखकर कहा जा सकता है कि स्वास्थ्य विभाग लोगों के स्वास्थ्य के प्रति सजग है कि वो खेतों में भी जाकर लोगों को वैक्सीन लगा रही है। राज्य के जमुई और शेखपुरा जिले से ऐसे वीडियो सामने आए हैं जिसमें वैक्सीन के डर से भागते और रोते लोगों को खेत मे पकड़ कर वैक्सीन दिया जा रहा है। बिहार सरकार का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग वैक्सीन लें ताकि उन्हें कोरोना संक्रमण से बचाया जा सके लेकिन ग्रामीणों में किस तरह भय बना है कि लोग इसकी खुराक लेने से डर रहे हैं।

शेखपुरा जिले के बरबीघा में डॉ. फैसल अरशद अपनी टीम के साथ खेत में एक व्यक्ति को वैक्सीन लगाते नजर आ रहे हैं, जबकि वह व्यक्ति वैक्सीन लेने से इनकार कर रहा है। बताया जा रहा है कि शेखपुरा में पिछले कुछ दिनों से इस तरह की अफवाह फैलाई गई है कि कोरोना का वैक्सीन लेने से आदमी मर जाता है या फिर नपुंसक हो जाता है।

वहीं जमुई के लछुआड़ में एक महिला वैक्सीन लगवाने के डर से खेत में भाग गयी जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के लोग भी उसके पीछे-पीछे भागते-भागते खेत में पहुंच गए। फिर गांव की पांच-छह महिलाओं ने उसे पकड़ कर वश में किया। इधर महिला वैक्सीन लगवाने से लगातार डर रही थी और दहाड़े मार-मार कर रो रही थी लेकिन गांव की महिलाओं ने उसे नहीं छोड़ा। इसके बाद महिला वैक्सीनेटर ने उसे वैक्सीन लगा दिया। 

बता दें की बिहार सरकार कोरोना वैक्सीन की खुराक लेने के लिए लोगों को लगातार जागरुक कर रही है। वैक्सीन लगवाने से डरे लोगों में वैक्सीन के प्रति जागरूक करने के लिए मुहिम चल रही है। हर जिले में जिला प्रशासन की टीम स्वास्थ्य विभाग के लोगों के साथ गांव-गांव घूमकर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।