1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. उत्तर प्रदेश: युवक ने SP ऑफिस में किया खुद को आग लगाने का प्रयास, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश: युवक ने SP ऑफिस में किया खुद को आग लगाने का प्रयास, मचा हड़कंप

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 25, 2020 06:32 pm IST,  Updated : Aug 25, 2020 06:32 pm IST

पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने मंगलवार को बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के नवादा में रहने वाले राहुल के भाई प्रमोद को पुलिस ने कल मारपीट के एक मामले में गिरफ्तार किया था।

man tries to set him ablaze in SP office । उत्तर प्रदेश: युवक ने SP ऑफिस में किया खुद को आग लगाने का- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश: युवक ने SP ऑफिस में किया खुद को आग लगाने का प्रयास, मचा हड़कंप Image Source : INDIA TV

शाहजहांपुर. उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक युवक ने पुलिस पर अपने भाई को छोड़ने का दबाव बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने मंगलवार को बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के नवादा में रहने वाले राहुल के भाई प्रमोद को पुलिस ने कल मारपीट के एक मामले में गिरफ्तार किया था।

पढ़ें- जानिए कहां तक पहुंचा भारत में कोरोना वैक्सीन का ट्रायल?

उन्होंने बताया कि राहुल आज उनके कार्यालय पहुंचा और उसने पुलिस पर अपने भाई को गलत तरीके से गिरफ्तार करने का आरोप लगाते हुए खुद पर पेट्रोल डाल लिया, मगर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे फौरन पकड़ लिया।

पढ़ें- Coronavirus से बचाव करने वाले एंटीबॉडी की पहचान हुई

आनंद ने बताया कि इस घटना के दौरान राहुल पूरी तरह पेट्रोल में भीग गया था और उसकी आंखों में भी तेल घुस गया था, लिहाजा उसे फौरन जिला अस्पताल ले जाया गया। आनंद ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने प्रमोद को सोमवार शाम को मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया था और उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि आत्मदाह का प्रयास करने वाले उसके भाई राहुल पर दो मुकदमे दर्ज हैं। (भाषा)

पढ़ें- उत्तर प्रदेश: BJP विधायक की बेटी समाजवादी पार्टी में शामिल होने को तैयार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।