1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के इस इलाके में लगी भीषण आग, 30 झुग्गियां, दो फैक्टरी जलकर खाक

दिल्ली के इस इलाके में लगी भीषण आग, 30 झुग्गियां, दो फैक्टरी जलकर खाक

 Published : Mar 18, 2025 10:38 am IST,  Updated : Mar 18, 2025 02:49 pm IST

दिल्ली के द्वारका मोड़ इलाके में देर रात भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। इस आग में 30 झुग्गियां, दो फैक्टरी जलकर खाक हो गई हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला।

सांकेतिक फोटो।- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : ANI

दिल्ली के द्वारका मोड़ इलाके में सोमवार की रात भयानक आग लगने की घटना सामने आई है। इस घटना में बड़े स्तर पर नुकसान हुआ है। दिल्ली फायर सर्विसेज के अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, भीषण आग लगने से कम से कम 30 झुग्गियां, दो फैक्टरी और कुछ दुकानें जलकर खाक हो गई हैं। आइए जानते हैं इस मामले को विस्तार से।

किसी के हताहत होने की सूचना नहीं 

दिल्ली के द्वारका मोड़ इलाके में लगी आग के बारे में दिल्ली फायर सर्विसेज के अधिकारियों ने बताया है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। दिल्ली फायर सर्विसेज के अधिकारी ने कहा- ‘‘हमें रात दो बजकर सात मिनट पर आग लगने की सूचना मिली और तुरंत दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग 1,200 वर्ग गज से अधिक क्षेत्र में फैल गई थी।’’

आग पर काबू पाया गया

दिल्ली फायर सर्विसेज के अधिकारी ने बताया है कि द्वारका मोड़ इलाके में लगी आग में 30 झुग्गियां, दो अस्थायी आइसक्रीम फैक्टरी और कुछ दुकानें जलकर खाक हो गईं है। आग पर तड़के तीन बजकर 50 मिनट पर काबू पा लिया गया। अधिकारी के मुताबिक, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

इधर, झारखंड में चार बच्चों के जलकर मौत

दूसरी ओर झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सोमवार को एक मकान के पास रखे पुआल में आग लगने से चार बच्चों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। जब आग लगी, तब बच्चे पुआल के ढेर में खेल रहे थे। हंगामा मचने के बाद ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- दिल्ली में बंदूक की नोक पर 80 लाख रुपये की लूट, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

दिल्ली: करावल नगर इलाके में 18 साल के युवक की हत्या, चाकू से हुआ हमला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।