1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Delhi: 'यमुना में सफ़ेद झाग छुपाने के लिए केजरीवाल सरकार करा रही खतरनाक और जहरीले रसायन का छिड़काव'- बीजेपी

Delhi: 'यमुना में सफ़ेद झाग छुपाने के लिए केजरीवाल सरकार करा रही खतरनाक और जहरीले रसायन का छिड़काव'- बीजेपी

 Published : Oct 28, 2022 08:20 am IST,  Updated : Oct 28, 2022 08:20 am IST

Delhi: केंद्र ने एनएमसीजी, ऊपरी यमुना नदी बोर्ड (यूवाईआरबी), उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग, दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी), दिल्ली सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के अधिकारियों की एक संयुक्त समिति का गठन किया था।

यमुना के प्रदूषण पर BJP का केजरीवाल सरकार पर बड़ा आरोप - India TV Hindi
यमुना के प्रदूषण पर BJP का केजरीवाल सरकार पर बड़ा आरोप Image Source : TWITTER

Highlights

  • यमुना में किया जा रहा जहरीले रसायन का छिड़काव - बीजेपी
  • केजरीवाल लगाएं यमुना में डुबकी - प्रवेश साहिब सिंह
  • बीजेपी नेताओं को विज्ञान के बारे में सीखना चाहिए - आप

Delhi: आज शुक्रवार से आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में श्रद्धालु यमुना नदी के घाटों पर पूजा करते हैं और यमुना का प्रदूषण किसी से छुपा नहीं है। यमुना का प्रदूषण हर साल बढ़ता ही जाता है और जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी से बचते हुए नजर आते हैं। छठ पूजा के दौरान इसी को लेकर राजनीति और आरोप-प्रत्यारोपों का भी दौर शुरू हो जाता है।   

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार पर छठ पूजा से पहले यमुना से झाग हटाने के लिए उसमें जहरीले रसायन का छिड़काव करने का बृहस्पतिवार को आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि, "दिल्ली सरकार यमुना नदी में जहरीले रसायन का छिड़काव करके यमुना को साफ करने में अपनी विफलता को छिपाने की कोशिश कर रही है। 

यमुना में किया जा रहा जहरीले रसायन का छिड़काव - बीजेपी 

उन्होंने दावा किया कि, "यमुना की प्रदूषण की स्थिति का जायजा लेने के लिए कालिंदी कुंज क्षेत्र का दौरा किया। हमें यह देखकर आश्चर्य हुआ कि झाग को छिपाने के लिए एक बहुत ही जहरीले रसायन का छिड़काव किया जा रहा था। जो लोग छिड़काव कर रहे थे वह हमें देखकर तुरंत भाग गए। हमने शिकायत दर्ज कराई है।"

केजरीवाल लगाएं यमुना में डुबकी - प्रवेश साहिब सिंह

इसके साथ ही पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को यमुना में डुबकी लगाने की चुनौती दी और आरोप लगाया कि ‘आप’ प्रमुख का गाजीपुर ढलाव घर का दौरा नदी में प्रदूषण के मुद्दे से ध्यान हटाने की एक चाल है।

बीजेपी नेताओं को विज्ञान के बारे में सीखना चाहिए - आप 

वहीं बीजेपी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए, आम आदमी पार्टी के विधायक और दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘‘भाजपा नेताओं को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के बारे में कुछ सीखना चाहिए। डीजेबी की ‘एंटी-फोमिंग’ रासायनिक तकनीक की सिफारिश केंद्र सरकार के एनएमसीजी (राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन) ने भी की है।’’ अपने एक ट्वीट में सौरभ भारद्वाज ने कहा कि केंद्र की ‘नमामि गंगे’ पहल ने यमुना में एक ‘एंटी-फोमिंग एजेंट’ का उपयोग करने का भी सुझाव दिया था। उन्होंने कहा कि हर रसायन ज़हर नहीं होता है। उन्होंने कहा, ‘‘हम छठ पूजा पर श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ घाट और झाग मुक्त यमुना मुहैया कराएंगे।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।