1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार की सख्ती, आज और कल ऑड-ईवन के हिसाब से खुलेगी सरोजनी नगर मार्केट

ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार की सख्ती, आज और कल ऑड-ईवन के हिसाब से खुलेगी सरोजनी नगर मार्केट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 25, 2021 06:47 am IST,  Updated : Dec 25, 2021 06:47 am IST

सभी दुकानदार बाजार में लगाए गए टीकाकरण शिविर में अपने कर्मचारियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करेंगे।

आज और कल ऑड-ईवन के...- India TV Hindi
आज और कल ऑड-ईवन के हिसाब से खुलेगी सरोजनी नगर मार्केट Image Source : INDIA TV

Highlights

  • बाजार के हितधारकों की बैठक में यह निर्णय लिया गया
  • यह भी फैसला किया गया कि सभी दुकानदार बाजार में लगाए गए टीकाकरण शिविर में अपने कर्मचारियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करे
  • बढ़ते मामलों को देखते हुए देश के कई राज्यों में क्रिसमस और नए साल की पार्टियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है

नई दिल्ली:कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने पिछले कुछ दिनों में बाजारों में भारी भीड़ को देखते हुए शुक्रवार को सरोजिनी नगर मार्केट को सप्ताहांत में सम विषम आधार पर संचालित करने की अनुमति दी। बाजार के हितधारकों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। यह भी फैसला किया गया कि सभी दुकानदार बाजार में लगाए गए टीकाकरण शिविर में अपने कर्मचारियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करेंगे। 

दिल्ली सरकार के आदेश में कहा गया है, ‘‘पिछले कुछ दिनों में सरोजिनी नगर मार्केट में अत्यधिक भीड़ देखी गई। संक्रमण के रोजाना के मामलों में तेजी से हो रही वृद्धि के मद्देनजर 24 दिसंबर को हुई बैठक में सभी बाजार व्यापार संघों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 25 और 26 दिसंबर 2021 को सप्ताहांत में सम विषम आधार पर बाजार का संचालन किया जाएगा।’’ 

सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट, वसंत विहार द्वारा जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि कोविड-19 के लिए बाजार को ‘सुपर स्प्रेडर’ (संक्रमण फैलने का बड़ा स्थान) बनने से रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 180 मामले आए जो कि 16 जून के बाद से सर्वाधिक मामले हैं और संक्रमण दर बढ़कर 0.29 प्रतिशत हो गई है।

बढ़ते मामलों को देखते हुए देश के कई राज्यों में क्रिसमस और नए साल की पार्टियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। देशभऱ में ओमिक्रॉन के केस 350 पार हो गए हैं। इसके मद्देनजर 25 दिसंबर से लेकर नए साल तक सरकारों ने कड़ी सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। गिरिजाघरों और जश्न की जगहों पर कोविड संबंधी प्रोटोकॉल का पालन करने की हिदायत दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।