1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में बैन के कारण घर में ही पटाखे बना रहा था 21 साल का लड़का, जोरदार धमाका हो गया...

दिल्ली में बैन के कारण घर में ही पटाखे बना रहा था 21 साल का लड़का, जोरदार धमाका हो गया...

 Published : Nov 11, 2023 02:22 pm IST,  Updated : Nov 11, 2023 02:22 pm IST

विस्फोट का संभावित कारण यह प्रतीत हो रहा है कि हिमांशु घर में पटाखे बनाने के लिए गंधक और पोटाश मिला रहा था, लेकिन उसमें विस्फोट हो गया और वह बुरी तरह घायल हो गया।

पटाखे बनाने के दौरान...- India TV Hindi
पटाखे बनाने के दौरान विस्फोट (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : FILE PHOTO

दिल्ली में अपने घर पर पटाखे बनाने के लिए सल्फर और पोटाश मिलाते समय हुए विस्फोट में 21 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान वेलकम निवासी हिमांशु के रूप में हुई। बता दें कि राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सरकार ने कई पाबंदियां लगाई हैं।

दो रसायन मिलाकर बना रहा था पटाखों का पाउडर

पुलिस ने बताया कि विस्फोट शुक्रवार दोपहर को उस समय हुआ, जब पीड़ित हिमांशु अपने घर पर दो रसायन मिलाकर पटाखों का पाउडर बना रहा था। पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय टिर्की ने कहा, वेलकम इलाके में एक घर में विस्फोट और घायल होने के संबंध में शुक्रवार को दोपहर 2.10 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष को एक कॉल प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि दोपहर करीब दो बजे घर में किसी अज्ञात सामग्री से हुए विस्फोट के बाद हिमांशु घायल हो गया।

इलाज के दौरान हुई मौत

उन्होंने कहा, "चोट लगने के बाद हिमांशु को इलाज के लिए जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान रात 8.30 बजे उसकी मौत हो गई।" डीसीपी ने कहा, ''क्राइम और एफएसएल टीम ने सबूत एकत्र करने के लिए घटनास्थल का दौरा किया। विस्फोट का संभावित कारण यह प्रतीत हो रहा है कि हिमांशु घर में पटाखे बनाने के लिए गंधक और पोटाश मिला रहा था, लेकिन उसमें विस्फोट हो गया और वह बुरी तरह घायल हो गया।''

एमसीडी में नौकरी करता था हिमांशु

बताया जा रहा है कि हिमांशु एमसीडी में नौकरी करता था। कुछ महीने पहले ही उसके पिता का देहांत हो गया था जिसके चलते हिमांशु को उसके पिता की जगह पर एमसीडी में नौकरी पर लगाया गया था।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।