1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. ICSI CS दिसंबर के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी, यहां देखें टाइमटेबल

ICSI CS दिसंबर के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी, यहां देखें टाइमटेबल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 16, 2023 03:51 pm IST,  Updated : Jun 16, 2023 03:51 pm IST

ICSI CS दिसंबर 2023 के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एग्जाम शेड्यूल देख सकते हैं और अपनी तैयारी कर सकते हैं।

ICSI CS December 2023- India TV Hindi
ICSI CS December 2023 Image Source : FILE

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने कंपनी सेक्रेटरी (CS) दिसंबर परीक्षा 2023 के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार, सीएस दिसंबर 2023 का आयोजन 21 दिसंबर से 30 दिसंबर तक होगा। परीक्षा 3 घंटे की होगी। ICSI ने कंपनी सेक्रेटरी (CS) के दिसंबर 2023 के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे, वे आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर शेड्यूल देख सकते हैं। CS दिसंबर 2023 परीक्षा 21 दिसंबर से 30 दिसंबर तक दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक 3 घंटे के लिए आयोजित की जानी है। 

आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "संस्थान किसी भी आपात स्थिति को पूरा करने के लिए 31 दिसंबर, 2023, 01, 02 और 03 जनवरी, 2024 को सुरक्षित रखता है।" वहीं उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे डायरेक्ट लिक भी दिया गया है, जिस पर क्लिक करके उम्मीदवार डेटशीट चेक कर सकते हैं। 

ICSI CS December 2023 exam schedule

ICSI CS December 2023 schedule: ऐसे करें चेक

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।

फिर होमपेज पर, "सीएस परीक्षाओं के लिए समय सारणी, दिसंबर, 2023" पर क्लिक करें।

इसके बाद स्क्रीन पर एक पीडीएफ दिखने लग जाएगा।

अब परीक्षा कार्यक्रम देखें और डाउनलोड करें।

अंत में भविष्य की जरूरत के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।

ये भी पढ़ें-

दुनिया के बेस्ट स्कूल की लिस्ट हुई तैयार, भारत के भी 5 विद्यालय हुए शॉर्टलिस्‍ट, यहां देखें नाम

ये हैं सबसे कम उम्र में यूपी के सीएम बनने वाले नेता, देखिए योगी आदित्यनाथ किस नंबर पर हैं?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन