1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. RRB ALP Exam 2025: 15 जुलाई को हुई परीक्षा को लेकर एक जरूरी नोटिस जारी, पढ़ें डिटेल

RRB ALP Exam 2025: 15 जुलाई को हुई परीक्षा को लेकर एक जरूरी नोटिस जारी, पढ़ें डिटेल

 Published : Jul 27, 2025 11:07 am IST,  Updated : Jul 27, 2025 11:18 am IST

रेलवे भर्ती बोर्ड ने 15 जुलाई को हुई ALP भर्ती परीक्षा को लेकर एक जरूरी नोटिस जारी किया है। उम्मीदवार नीचे खबर में संबंधित विवरण को पढ़ सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

अगर आप भी 15 जुलाई को हुई RRB ALP भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, तो ये खबर आपके लिए ही है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी एएलपी परीक्षा 2025 के पुन: आयोजन के संबंध में एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। जो उम्मीदवार 15 जुलाई को आयोजित हुई परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सभी क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस को देख सकते हैं। आधिकारिक सूचना के अनुसार, 15 जुलाई 2025 को आयोजित सीबीएटी परीक्षा में कुछ टेक्निकल समस्याएं थीं। बोर्ड ने उन उम्मीदवारों की पुनः परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है जो परीक्षा के दौरान ऐसी टेक्निकल समस्याओं से प्रभावित हुए थे।

जारी किए गए नोटिस में लिखा है, "उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे कैंडिडेट लॉगिन पेज पर लॉग इन करके जांच लें कि क्या उनकी परीक्षा पुनर्निर्धारित की गई है और उन्हें दोबारा परीक्षा देनी होगी। लॉगिन पेज का लिंक जल्द ही सूचित कर दिया जाएगा। पुनर्निर्धारित आरआरबी एएलपी परीक्षा की तिथि और समय उम्मीदवारों को यथासमय उपलब्ध करा दिया जाएगा।"

कैसे करें चेक

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार नोटिस को चेक कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट(अपनी रीजनल वेबसाइट पर) पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एक अलग विंडो में नोटिस खुल जाएगा। 
  • अब कैंडिडेट्स नोटिस को चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एत प्रिंटआउट ले लें।

डायरेक्ट लिंक

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि नवीनतम जानकारी के लिए वे  सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।