Friday, March 06, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 17 साल पहले जिन लोगों ने कहा था कि मैं फिल्मों के लायक नहीं हूं, वे रिटायर हो चुके हैं: जॉन अब्राहम

17 साल पहले जिन लोगों ने कहा था कि मैं फिल्मों के लायक नहीं हूं, वे रिटायर हो चुके हैं: जॉन अब्राहम

Edited by: IANS Published : Aug 17, 2019 08:23 pm IST, Updated : Aug 17, 2019 08:34 pm IST

मॉडलिंग में सफल होने के बाद जॉन ने साल 2003 में 'जिस्म' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया और अब तक कई हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं।

John Abraham- India TV Hindi
John Abraham

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम (John Abraham) की फिल्म 'बाटला हाउस' (Batla House) 15 अगस्त को रिलीज हो गई। इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन जॉन का कहना है कि अब तक की सबसे बुरी आलोचना का सामना उन्हें तब करना पड़ा जब उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री ली थी। लोगों का कहना था कि वह इस इंडस्ट्री में बने रहने के लायक नहीं हैं। 

जॉन ने कहा, "मैं इस इंडस्ट्री में बने रहने के लायक नहीं हूं, यह अब तक की मेरी सबसे बुरी आलोचना है। मुझे पहले ही दिन यह मिली। तब से अब तक 17 साल बीत चुके हैं। जिन्होंने ऐसा कहा था कि उनमें से अधिकतर की शादी और बच्चे हो चुके हैं, आधे रिटायर हो गए हैं, कुछ ने अपना काम छोड़ दिया है। मैं आज भी यहां हूं।" 

ये भी पढ़े: 'बाटला हाउस' की सफलता के बाद जॉन अब्राहम ने दिया ये बयान

मॉडलिंग में सफल होने के बाद जॉन ने साल 2003 में 'जिस्म' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया और तब से अब तक 'पाप', 'धूम', 'गरम मसाला', 'बाबुल', 'दोस्ताना', 'न्यूयॉर्क', 'हाउसफुल 2', 'मद्रास कैफे', 'ढिसूम', 'परमाणु : द स्टोरी ऑफ पोखरन', 'रोमियो अकबर वाल्टर' और 'बाटला हाउस' जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। इसके अलावा जॉन फिल्ममेकिंग बिजनेस में एक निर्माता के तौर पर भी कार्यरत हैं।

जॉन ने चैट शो 'बाय इंवाइट ओनली' में अपने करियर के बारे में खुलासा किया।

Also Read:

'सेक्रेड गेम्स 2' के बाद जॉन अब्राहम की 'बाटला हाउस' तमिल रॉकर्स ने की लीक

Batla House: जॉन अब्राहम ने क्यों कहा- हमारी फिल्म इंडस्ट्री धर्मनिरपेक्ष नहीं!

Latest Bollywood News

Related Video
Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement