1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नागार्जुन संग एक बार फिर काम करने को लेकर उत्साहित हुए राम गोपाल वर्मा

नागार्जुन संग एक बार फिर काम करने को लेकर उत्साहित हुए राम गोपाल वर्मा

 Published : Feb 07, 2018 07:28 pm IST,  Updated : Feb 07, 2018 07:28 pm IST

राम गोपाल वर्मा अब अपनी फिल्म को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस फिल्म में वह साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के साथ एक बाक फिर से काम करने जा रहे हैं। अपनी इस फिल्म को लेकर वह बेहद उत्साहित हैं। यह फिल्म एक एक्शन एंटरटेनर है। तेलगु फिल्म अभिनेता नागार्जुन..

Nagarjuna- India TV Hindi
Nagarjuna

मुंबई: अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले बॉलीवुड फिल्मकार राम गोपाल वर्मा अब अपनी फिल्म को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस फिल्म में वह साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के साथ एक बार फिर से काम करने जा रहे हैं। अपनी इस फिल्म को लेकर वह बेहद उत्साहित हैं। यह फिल्म एक एक्शन एंटरटेनर है। तेलगु फिल्म अभिनेता नागार्जुन ने वर्ष 1989 में राम गोपाल वर्मा की पहली फिल्म 'शिवा' में साथ काम किया था। नागार्जुन ने मंगलवार को ट्वीट किया, "राम गोपाल वर्मा की एक्शन फिल्म की मुंबई में शूटिंग को लेकर रोमांचित महसूस कर रहा हूं। हम फिर वापस आ गए हैं।"

वहीं दूसरी ओर राम गोपाल वर्मा ने लिखा, "नागार्जुन के साथ मैंने अपनी पहली फिल्म 'शिवा' पर काम किया था और इतने वर्षों बाद उनके साथ दूसरी फिल्म की आवश्यकता थी। रिलीज डेट और शीर्षक जल्द घोषित होगा।" बता दें कि इसके बाद दोनों 'अंथम', 'गोविंदा गोविंदा' और 'द्रोही' जैसी फिल्मों में भी साथ काम कर चुके हैं।

राम गोपाल वर्मा की पिछली कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास प्रदर्शन नहीं किया है। बता दें कि  कुछ वक्त से वह अपनी फिल्म 'गॉड, सेक्स एंड ट्रथ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी इस फिल्म अमेरिकी पोर्न स्टार मिया मालकोवा को मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जा रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन