1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. गुरमीत चौधरी नेपाल में कर रहे थे रोमांटिक गाने 'दिल पे ज़ख्म' की शूटिंग, वहां की फीमेल फैंस ने घेरा

गुरमीत चौधरी नेपाल में कर रहे थे रोमांटिक गाने 'दिल पे ज़ख्म' की शूटिंग, वहां की फीमेल फैंस ने घेरा

 Published : Jan 31, 2022 10:23 pm IST,  Updated : Jan 31, 2022 11:51 pm IST

मशहूर टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है चाहे वो लड़के हों या लड़कियां। गुरमीत हाल ही में टी-सीरीज एक नए गाने दिल पे ज़ख्म की शूटिंग के सिलसिले में नेपाल में थे, और वहां पर मौजूद फैंस के जेस्चर को देख वे आश्चर्यचकित रह गए।

Gurmeet Choudhary - India TV Hindi
Gurmeet Choudhary  Image Source : PR

Highlights

  • गुरमीत चौधरी का गाना दिल पे ज़ख्म टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।
  • टी-सीरीज के साथ गुरमीत का यह चौथा गाना है।

तीन ब्लॉकबस्टर सॉन्ग देने के बाद टी-सीरीज के साथ गुरमीत का यह चौथा गाना होगा जिसे जुबिन नौटियाल ने अपनी आवाज दी है। सॉन्ग की शूटिंग के दौरान जैसे ही उनके फैंस को पता चला कि वे वहां पर शूट कर रहे हैं वे उनकी एक झलक देखने के लिए धीरे धीरे इकट्ठा होने लगे। आप को बता दें कि गुरमीत ने वहा मौजूद अपने फैंस की हर इच्छा को पूरी की, कुछ लोग उनसे बात करना चाहते थे तो कुछ लोग उनसे सेल्फी और ऑटोग्राफ लेना चाहते थे।

गुरमीत चौधरी कहते हैं " अपने फैंस से बातचीत करने का अनुभव बहुत ही शानदार रहा। मैं उनके प्यार और अफेक्शन मेरे दिल को छू लिया है। यह जान के बेहद खुशी होती है कि देश के अलग अलग हिस्सों  में लोग आप को जानते हैं और आप से प्यार करते हैं। आज मैं जहां भी हूं इसके लिए मैं भगवान का शुक्र गुजार हूं।"

अपनी दरियादिली से गुरमीत ने निश्चित रूप से अपने फैंस का दिल जीत लिया है। उनका गाना दिल पे ज़ख्म टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन