1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK U19 Asia Cup 2025 Live: भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 90 रनों से हराया, दर्ज की दूसरी जीत

IND vs PAK U19 Asia Cup 2025 Live: भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 90 रनों से हराया, दर्ज की दूसरी जीत

 Written By: Govind Singh
 Published : Dec 14, 2025 10:01 am IST,  Updated : Dec 14, 2025 06:17 pm IST

IND vs PAK: U19 एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थे। इस मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 240 रन बनाए थे।

india vs pakistan- India TV Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान Image Source : PTI

India vs Pakistan U19 Asia Cup 2025: अंडर-19 एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने अपना दूसरा मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने 90 रनों से अपने नाम किया। बारिश की वजह से ये मैच 49-49 ओवर का हुआ। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रन बनाए। टीम के लिए आरोन जॉर्ज ने 85 रनों की पारी खेली है। उनके अलावा अंत में कनिष्क चौहान ने 46 रन बनाए। कप्तान आयुष महात्रे के बल्ले से 38 रनों की पारी खेली। जवाब में पाकिस्तान की टीम 41.2 ओवर में 150 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। यह इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की दूसरी जीत है।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल