Thursday, March 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. फनी अंदाज़ में मनीष पॉल ने बताया तौकते चक्रवात से खुद को बचाने का तरीका

फनी अंदाज़ में मनीष पॉल ने बताया तौकते चक्रवात से खुद को बचाने का तरीका

Written by: India TV Entertainment Desk Published : May 18, 2021 11:58 pm IST, Updated : May 18, 2021 11:58 pm IST

अभिनेता मनीष पॉल ने मंगलवार को बॉलीवुड के एक पुराने गाने का सहारा लिया और कहा कि चक्रवात तौकते से प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को घर के अंदर रहना चाहिए।

maniesh paul- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/MANIESH PAUL फनी अंदाज़ में मनीष पॉल ने बताया तौकते चक्रवात से खुद को बचाने का तरीका

अभिनेता मनीष पॉल ने मंगलवार को बॉलीवुड के एक पुराने गाने का सहारा लिया और कहा कि चक्रवात तौकते से प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को घर के अंदर रहना चाहिए। इंस्टाग्राम पर दो फोटो का एक कोलाज में, मनीष ने चक्रवात के दो अलग अलग स्वरूपों को परिभाषित किया है। अभिनेता ने अपनी बात मनवाने के लिए 1996 की फिल्म 'पापा कहते हैं' से उदित नारायण के गाने 'घर से निकलते ही' की कुछ पंक्तियां एड की है। 

जून में रिलीज हो सकती है The Family Man 2, कल आएगा ट्रेलर

उन्होंने पहली तस्वीर के साथ लिखा, जिसमें उनके बाल सेट है 'घर से निकलते ही, और दूसरी फोटो में लिखा जिसमें उनके बाल बिखरे हुए है 'कुछ दूर चलते ही'।

साथ ही कैप्शन में उन्होंने '' हा हा हा हा'' रिएक्ट किया।

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने दी कोरोना को मात, फैंस के बीच साझा की ये खुशखबरी

वर्क फ्रंट की बात करें तो मनीष पॉल ने हाल ही में अपना पॉडकास्ट 'द मनीष पॉल पॉडकास्ट' लॉन्च किया, जो बॉम्बे अस्पताल के एक प्रसिद्ध कोविड विशेषज्ञ डॉक्टर के साथ बातचीत में संलग्न है, ताकि वायरस के आसपास की बुनियादी अवधारणाओं पर प्रकाश डाला जा सके।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement