Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में लीप आ चुका है। अक्षरा और आरोही बड़ी हो चुकी हैं, लेकिन ये लीप बेहद दुखदायी रहा, क्योंकि इस लीप ने कार्तिक और सीरत दोनों की जिंदगी ले ली। शो में दिखाया गया कि कार्तिक का प्लेन खराब मौसम की वजह से लापता हो जाता है। न्यूज में ये खबर देखकर सभी घबरा जाते हैं और सीरत पूजा करने मंदिर जाती है। मंदिर जाकर उसे पता चलता है कि कार्तिक ठीक है उसका मैसेज आता है कि खराब मौसम की वजह से फ्लाइट को लैंड कराया गया था। सीरत भगवान का शुक्रिया अदा करके लौटने ही वाली होती है कि उसकी बेटी आरोही वहां आ जाती है। आरोही को सीरत डांटती है और कहती है खराब मौसम में उसे यहां नहीं आना चाहिए था। तभी अक्षरा भी पीछे-पीछे आती है। अक्षरा को वहां देखकर आरोही गुस्सा होती है और सीरत भी परेशान हो जाती है। मौसम बहुत खराब होता है और सीरत, आरोही से कहती है तुम यहीं रुको मैं तुम्हारी बहन को लेकर आती हूं। सीरत नीचे उतर रही होती है और उसका पैर फिसल जाता है और वो सीढ़ियों से गिर जाती है। उसके सिर में भी चोट लग जाती है।
अक्षरा, सीरत को संभालती है। आरोही भी नीचे आती है। दोनों अपनी मां को उठाने की कोशिश करती हैं। सीरत होश में आती है और अक्षरा से कहती है अपनी बहन का ख्याल रखना। इतना कहकर वो मर जाती है। अक्षरा और आरोही दोनों बहुत रोती हैं। आरोही, अक्षरा को सीरत की मौत का जिम्मेदार मानती है क्योंकि उसकी वजह से ही सीरत गिरी। आरोही, अक्षरा से वहां से जाने को कहती है। अक्षरा रोने लगती है।
दूसरी तरफ मनीष गोयनका को एक कॉल आता है, जिसे सुनने के बाद उनके हाथ से फोन छूट जाता है और वो जमीन में बैठ जाते हैं, सभी घरवाले उन्हें ऐसे देखकर परेशान हो जाते हैं। ऐसा लगता है कि फोन पर उन्हें कार्तिक की मौत की जानकारी मिली है।
यहीं पर शो खत्म हो जाता है, कल शो में लीप के आगे की कहानी दिखाई जाएगी। जहां अक्षरा और आरोही बड़ी हो चुकी हैं। बड़े होने के बाद भी आरोही के मन में अक्षरा के लिए नफरत रहेगी। वहीं अक्षरा अपनी छोटी बहन से बहुत प्यार करेगी। शो में लव ट्रायंगल होगा, और मेल लीड के रोल में होंगे हर्षद चोपड़ा। देखना दिलचस्प होगा कि हर्षद और प्रणाली की जोड़ी फैंस को कितनी पसंद आएगी।
संपादक की पसंद