1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. 'तांडव' वेब सीरीज में सैफ के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे सुनील ग्रोवर, बोले- 'पटौदी पैलेस में शूट किए कई सीन्स'

'तांडव' वेब सीरीज में सैफ के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे सुनील ग्रोवर, बोले- 'पटौदी पैलेस में शूट किए कई सीन्स'

 Published : Dec 20, 2020 04:59 pm IST,  Updated : Dec 20, 2020 05:04 pm IST

कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर ने अपनी आगामी वेब सीरीज 'तांडव' से जुड़ी कुछ बातें शेयर की।

Sunil Gorver and Tandav poster- India TV Hindi
Sunil Gorver and Tandav poster Image Source : INSTAGRAM/SUNIL GROVER

कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर ने अपनी आगामी वेब सीरीज 'तांडव' से जुड़ी कुछ बातें शेयर की। उन्होंने कहा कि सीरीज के कई सीन्स की शूटिंग पटौदी पैलेस में हुई। सुनील ने कहा, "हमने सर्दियों के मौसम में पटौदी पैलेस में अपने सीरीज के कई दृश्यों की शूटिंग की। यह बहुत ही सुंदर जगह है और सर्दियों में यहां जरुर जाना चाहिए। वहां पर टाइगर पटौदी साहब की बहुत सी तस्वीरें हैं, जहां वे क्रिकेट खेलते थे।"

अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित नौ-भाग की राजनीतिक सीरीज में सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, तिग्मांशु धूलिया और सुनील ग्रोवर हैं। जफर ने हिमांशु किशन मेहरा के साथ मिलकर इस वेब शो का निर्माण किया है।

Tandav Teaser: राजनीति पर बनी 'तांडव' में दमदार चेहरों की भरमार, सैफ को मिलेगी बड़ी चुनौती !

इस शो में डिनो मोरिया, कुमुद मिश्रा, गौहर खान, अमायरा दस्तूर, मो जीशान अय्यूब, कृतिका कामरा, सारा जेन डायस, संध्या मृदुल, अनूप सोनी, हेटेन तेजवानी, परेश पाहुजा और शोनाली नागरानी सहित अन्य कलाकार शामिल हैं।

तांडव का टीजर रिलीज

17 दिसंबर को तांडव वेबसीरीज का टीजर रिलीज हुआ। जिसमें सैफ के अलावा डिंपल कपाड़िया, सुनील ग्रोवल, गौहर खान, अनूप सोनी सहित कई दमदार कलाकारों की झलक देखने को मिली। एमेजॉन प्राइम वीडियो पर ये शो नए साल पर 15 जनवरी को स्ट्रीम होगा। 

तांडव के पोस्टर को भी लोगों ने खूब किया पसंद
तांडव का कुछ दिन पहले ही पहला पोस्टर रिलीज हुआ था। इसमें सैफ अली खान के लुक को लोगों ने खूब पसंद किया था। पोस्टर में सैफ अत्याधिक राजनीतिक माहौल में एक शक्तिशाली चरित्र की तरह लग रहे हैं। 

 

(इनपुट/आईएएनएस)

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन